पोषण जागरूकता के लिए साइकिल रैली कल आज

Updated on 06-09-2022 05:31 PM
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरुकता के लिए 6 सितंबर को राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से सुबह 7 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर पुन: मरीन ड्राईव पर साइकिल रैली का समापन होगा। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण शामिल होकर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता का संदेश देंगे। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली में विभाग ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सहभागी होने का आह्वान किया है। साईकल रैली में पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा जारी बार कोड का प्रयोग किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की…
 17 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। हजारों किसान अपनी खेती में सोलर पंप लगाकर खेतों की…
 17 June 2026
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा…
 17 June 2026
एमसीबी। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक…
 17 June 2026
बीजापुर। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर…
 17 June 2026
बीजापुर। जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्वर्गीय दयाराम मांझी का…
 17 June 2026
कोरिया, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि…
Advt.