गायों के कटे सिर और बोरों में भरा गोमांस मिला:जंगल में मौके से दो कुल्हाड़ी बरामद; कुछ जिंदा गायें बंधी मिली

Updated on 04-12-2022 05:34 PM

मध्यप्रदेश के सागर में गायों के कटे सिर और बोरे में भरा मांस मिला है। मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कि मांस के लिए कुल्हाड़ी से काटकर गायों की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामला सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र का है, जहां नेशनल हाईवे के खुरई-सागर मार्ग पर बनहट गांव के जंगल में शनिवार को दो गायों के शव मिले है। पास ही कई बोरों में गोमांस भरा मिला। वन विभाग के अमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देहात थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि इन गायों को कुल्हाड़ी से काटा गया है। घटनास्थल के पास में ही कुछ गायें बंधी मिली है। ऐसा लग रहा है कि इन्हें भी काटा जाना था। गश्त के दौरान वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों की आहट के कारण आरोपी वहां से भाग गए।

दो कुल्हाड़ियां भी मिलीं
देहात थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि घटनास्थल पर ही कपड़े भी मिले हैं। आशंका है कि यह आरोपियों के हो सकते है। इसके अलावा दो कुल्हाड़ियां भी मिली हैं। इनसे गायों को काटा गया है।पुलिस ने गोमांस और गायों के शव को जेसीबी से गड्ढा कर जमीन में दफना दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

CCTV कैमरे खंगाल रहे
खुरई SDOP सुमित केरकेट्टा ने बताया कि इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। जरुआखेड़ा ठाकुर बाबा रेलवे फाटक पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। खुरई के सागर रोड पर लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जाएंगे। साथ ही इस तरह के मामलों में जिले में पहले जो संदिग्ध पकड़े गए थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुकारमपुर गांव के पास मिला था गाय का अवशेष
बजरंग दल के प्रखंड गोरक्षा प्रमुख शुभमकांत तिवारी ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पिछले डेढ़ सालों में निरंतर सामने आ रही हैं। मुकारमपुर गांव में भी इसी प्रकार की घटना सामने आई थी। जहां पर सड़क किनारे एक गाय का सिर कटा हुआ मिला था और गोमांस भी मिला था। उसके बाद आवास कॉलोनी खुरई में गाय को काटते हुए अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा था। उसके बाद यहां एक गौ हत्या की घटना सामने आई है। ऐसी घटनाओं में प्रशासन का रवैया उदासीन है।

रविवार को करेंगे प्रदर्शन
बजरंग दल के प्रखंड गोरक्षा प्रमुख शुभमकांत तिवारी ने बताया कि बनहट गांव में हुई घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं समस्त हिंदू संगठनों में रोष है। रविवार सुबह 11 बजे सकल हिंदू समाज परसा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

पोस्टमॉर्टम कराकर अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
खुरई देहात थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा कि कुछ गोवंश कटे हुए मिले है। पोस्टमॉर्टम कराकर अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक लैब और साइबर जांच के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.