ऑस्ट्रेलिया की टी 20 टीम में कमिंस-स्टार्क की वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ मिचेल मार्श ही कप्तानी करेंगे

Updated on 06-02-2024 12:50 PM

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी टीम का ऐलान किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करने वाले मिचेल मार्श ही न्यूजीलैंड के सामने भी टीम की कप्तानी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया टीम 21 फरवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। टीम यहां 3 टी-20 और 2 टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेल रही है।

हेड और स्मिथ की भी वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड जारी किया है। टीम में टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस के साथ अनुभवी बैटर स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड भी हैं। इनके साथ लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क भी रहेंगे।

टीम में शॉन एबट और जेसन बेहरनडॉर्फ भी हैं। बेहरनडॉर्फ को पिछले महीने CA ने टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था। इनके अलावा जोश हेजलवुड और नाथन एलिस जैसे पेसर्स भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

वॉर्नर भी टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा
वनडे और टेस्ट से संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर भी टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वह फिलहाल UAE की ILT20 लीग में दुबई कैपिटल्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वॉर्नर के साथ टीम में मार्श, स्मिथ, हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोयनिस जैसे बैटर्स भी रहेंगे।

स्पेंसर जॉनसन स्टैंडबाय प्लेयर
बैटर मैथ्यू शॉर्ट और तेज गेंदबाज नाथन एलिस फिलहाल इंजरी से जूझ रहे। बिग बैश के प्लेयर ऑफ द टू्र्नामेंट शॉर्ट के सीरीज तक फिट होने की संभावनाएं हैं। वहीं एलिस की जगह स्क्वॉड में लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में रखा गया है। अगर एलिस सीरीज नहीं खेल सके तो जॉनसन उनकी जगह लेंगे।

वर्ल्ड कप में भी मार्श ही कर सकते हैं कप्तानी
जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 2 सीरीज खेलेगी। दोनों ही सीरीज में मिचेल मार्श कप्तानी करेंगे। टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की आखिरी सीरीज रहेगी। ऐसे में मार्श ही वर्ल्ड कप में भी कंगारू टीम की कमान संभाल सकते हैं।

2022 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एरन फिंच ने की थी। फिंच अब रिटायरमेंट ले चुके हैं। मार्श को ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टी-20 में कप्तानी का अनुभव है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम को तीनों टी-20 जिताए थे।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.