ट्रंप के एक आदेश से 24 घंटे में 5.61 लाख करोड़ उछला क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन फिर 70000 डॉलर के पार

Updated on 24-03-2026 02:12 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को तेजी आई। सुबह 10:30 बजे ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.41 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब ढाई फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान मार्केट कैप करीब 5.61 लाख करोड़ रुपये उछल गया। वहीं बिटकॉइन में भी बड़ा उछाल आया और यह फिर से 70 हजार डॉलर (करीब 65.69 लाख रुपये) के पार हो गया। क्रिप्टो मार्केट में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने ईरान युद्ध रोकने की बात कही थी।

क्रिप्टो बाजार में पिछले काफी दिनों से बड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ईरान युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक क्रिप्टो मार्केट कैप बड़े उतार-चढ़ाव के बाद भी स्थिर बना हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में पिछले हफ्ते के मुकाबले गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह 43 अंक पर था, जो अब गिरकर 32 पर आ गया है। पिछले महीने फरवरी में यह 5 अंक पर आ गया था, जो बताता है कि क्रिप्टो मार्केट में काफी डर पैदा हो गया था।

बिटकॉइन 70 हजार डॉलर पार

  • मार्केट में तेजी का असर कई बड़ी क्रिप्टो पर दिखाई दिया है। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इसके साथ यह फिर से 70 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है।
  • दुनिया की दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टो इथेरियम में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। इसके साथ यह 2100 डॉलर के पार चला गया।
  • रिपल 1.25%, सोलाना 3.30% से ज्यादा, डॉगकॉइन 2.50% से ज्यादा, कार्डानो 3% से ज्यादा और कैंटन एक फीसदी से ज्यादा उछल गईं।

कई क्रिप्टो में आई गिरावट

बाजार में तेजी के बाद भी कई क्रिप्टो में गिरावट रही। 24 घंटे में बाइनेंस और हाइपरलिक्विड में करीब आधा फीसदी की गिरावट आई। वहीं मोनेरो 3% से ज्यादा लुढ़क गई। मेंटल भी 2% से ज्यादा फिसल गई। इनके अलावा पाई नेटवर्क कॉइन में भी गिरावट देखी गई। 24 घंटे में पाई नेटवर्क क्रिप्टो 2 फीसदी गिर गई। वहीं एस्टर करीब 5 फीसदी लुढ़क गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.