रोते-बिलखते पाकिस्तानी खिलाड़ी और जश्न मनाते कंगारू तस्वीरों में देखें हार्ट अटैक देने वाले मोमेंट्स

Updated on 09-02-2024 01:03 PM
वाह, गजब, शानदार... यकीन मानिए, जिसने भी अंडर-19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल पूरा देखा उसके मुंह से यही शब्द निकले होंगे। रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे इस मैच के हर मोमेंट ने फैंस को हार्ट अटैक वाला झटका दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के बल्ले से जब चौका निकला तो गेंद के पीछे भागता फील्डर जैसे-जैसे पिछड़ रहा था वैसे-वैसे पूरा पाकिस्तान गमों के दरिया में डूबता जा रहा था। वहीं, कंगारू खिलाड़ियों का जश्न देखते बन रहा था।

ये हार नहीं भूल पाएंगे पाकिस्तानी

पाकिस्तानी टीम ने सिर्फ 179 रन बनाए थे। इसके बावजूद उसने ऑस्ट्रेलिया को फाइट दी और मैच जीतने की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जीतते-जीतते हारने वाला मैच अधिक दर्द देता है।

कोई मैदान पर गिर पड़ा तो किसी की आंखों में आंसू

ऑस्ट्रेलिया के लिए विनिंग चौका लगते हुए मैदार पर पाकिस्तानी प्लेयर्स बदहवास होकर गिर पड़े। कोई रो रहा था तो कोई अपने साथी के आंसू पोछ रहा था। वो मोमेंट्स वाकई में दिल तोड़ने वाला था।

शाबाश! ऑस्ट्रेलिया, मानना पड़ेगा तुम फाइटर हो

मैच आखिरी पलों में था तो लग रहा था ऑस्ट्रेलिया हार जाएगा। गिरते विकेटों के बीच राफेल मैकमिलन ने मोर्चा संभाला और दुनिया को बताया कि यूं ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को फाइटर कहा जाता है।

किस्मत का चौका और पाकिस्तान स्लो फील्डर

गेंद Raf MacMilllan के बल्ले का किनारा लेकर बाउंड्री की ओर गई थी। पीछे भागता पाकिस्तानी फील्डर थोड़ी देर से एक्टिव हुआ और तब तक मामला हाथ से निकल गया था।

इस जश्न को याद रखेगी दुनिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम की भिड़ंत अब भारत से होगी। एक ओर जहां उम्मीद थी कि फाइनल पाकिस्तान और भारत के बीच होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जश्न मनाती इन तस्वीरों को दुनिया याद रखेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री मारी थी।

हैरी डिक्सन कमाल के बैटर

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक हैरी डिक्शन ने 50 रन बनाए, जबकि ओलिवर पीक ने 49 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 4 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया को मिला जेसन गिलेस्पी

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 6 विकेट Tom Straker ने झटके। लंबे कद के टॉम का एक्शन काफी हद तक पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की तरह दिख रहा था। उन्हीं की तरह लंबे बाल भी थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.