सस्ता हुआ कच्चा तेल, टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए आपके शहर में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल

Updated on 24-06-2023 09:48 PM
नई दिल्ली: कच्चा तेल (Crude) शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। वीकली बेसिस पर भी यह गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल बैंक ने एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है। ट्रेडर्स को आशंका है कि इससे तेल की डिमांड प्रभावित हो सकती है। अमेरिका में स्टॉक में कमी आई है और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी सप्लाई टाइट है। इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इस बीच भारत में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार पिछले साल अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किया था। मई में केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। उसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से चुनावी साल में लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है। इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और फिर अगले साल देश में आम चुनाव होंगे। हाल में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया था कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है। उन्होंने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से अपनी सहूलियत और गुंजाइश के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमत में बदलाव करने की अपील की है।

क्रूड की कीमत

शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 डॉलर यानी 0.50 परसेंट की गिरावट के साथ 69.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ। ब्रेंट भी 0.29 डॉलर यानी 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 73.85 डॉलर पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि अगर यह लंबे समय तक 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है तो इससे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती की जा सकती है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पिछले साल मार्च में एक समय कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.