हजारों की भीड़, चरम पर रोमांच... तभी हुआ बड़ा हादसा, लाइव मैच में फुटबॉलर की मौत

Updated on 15-02-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। रोमांच चरम पर था। गोलकीपर पेनल्टी रोकने के लिए तैयार हो रहा था। विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने किक दागी और गोलकीपर ने गेंद रोक भी लिया, लेकिन यह क्या.... वह मुंह के बल गिरा और फिर उठ न सका...। यह कहानी एक नजर में फिल्मी जरूर लगती है, लेकिन यह हादसा बेल्जियम के गोलकीपर अर्ने एस्पिल के साथ हुआ। 25 वर्षीय गोलकीपर की मौत से खेल जगत सदमे में है।


बेल्जियम नेशनल टीम के 25 साल के गोलकीपर अर्ने एस्पिल विंकेल स्पोर्ट के मैदान में एक छोटी टीम के लिए खेल रहे थे। उस टीम का नाम फुटबॉल क्लब विंकेल स्पोर्ट-बी है। क्लब वेस्ट्रोजेबेके के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में विपक्षी टीम को पेनल्टी मिली। 25 वर्षीय ने शानदार डाइव लगाते हुए गोल तो मचा लिया, लेकिन वह मैदान पर गिर पड़ा। तत्काल मेडिकल टीम ने मोर्चा संभाला, लेकिन एस्पिल को बचाया नहीं जा सका।
    इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि एस्पिल की मदद के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं और उन्हें बचाने के लिए वे सब कुछ किया, लेकिन अस्पताल ले जाने के तुरंत बाद फुटबॉलर को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। क्लब ने एक बयान में कहा- विंकल स्पोर्ट आर्ने एस्पिल की अचानक मौत से बहुत गहरे शोक में है।

    क्लब ने अपने बयान में कहा- हम इस दुख की घड़ी में अर्ने के परिवार और दोस्तों के साथ खड़े हैं। सोमवार को 1,000 से अधिक लोगों ने एस्पिल को श्रद्धांजलि दी। विंकेल के खेल निदेशक पैट्रिक रोट्सर्ट ने कहा- यह एक आपदा है और सभी के लिए एक झटका है। वह एक अद्भुत हमदर्द लड़का था। हमेशा अच्छे मूड में रहता था और मदद के लिए तैयार रहता था। यह वास्तव में एक बहुत बड़ा झटका है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.