छोटे-मोटे खिलाड़ियों पर करोड़ों की बरसात, 'मिस्टर फिनिशर' रिंकू सिंह को IPL में मिलते हैं सिर्फ इतने लाख

Updated on 27-11-2023 02:57 PM
नई दिल्ली: तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं पर जहां इंडियन प्रीमियर लीग में करोड़ों की बरसात होती है तो दूसरी ओर टीम इंडिया के भविष्य के फिनिशर कहे जाने वाले रिंकू सिंह अभी लाखों में खेल रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक ही ओवर में 5 छक्के उड़ाने का कारनामा कर चुके रिंकू सिंह ने फ्रेंचाइजी को अकेले दम पर कई मैच जितवाए हैं और प्रदर्शन के आधान पर कई खिलाड़ियों पर अकेले भारी पड़ते हैं, लेकिन सैलरी के मामले में अभी वह काफी पीछे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इन सीरीज में भी रहे मैच विनर
भारत की युवा क्रिकेट सनसनी रिंकू सिंह विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों में ताबड़तोड़ विनिंग पारी खेलकर वाह वाही बटोरने वाले रिंकू गेंदबाजों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं। रिंकू 2023 में जबरदस्त फॉर्म में हैं और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके प्रदर्शन ने उन्हें 2023 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारत लाने में मदद की।

5 छक्के लगाकर गुजरात पर दिलाई थी KKR के जीत
यूपी के युवा क्रिकेटर ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने राज्य के यश दयाल के एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर सभी को चौंका दिया था और उनसे जीत छीन ली। हालांकि, वह उस पारी के बाद नहीं रुके और पूरे टूर्नामेंट में ऐसी और पारियां खेलते रहे। रिंकू ने 14 मैचों में 59.25 की औसत और 149.53 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 474 रन के साथ सीजन समाप्त किया।

रिंकू सिंह आईपीएल 2024 टीम और कीमत

रिंकू सिंह को आईपीएल 2018 में केकेआर ने 80 लाख की कीमत पर खरीदा था। वह एक होनहार युवा खिलाड़ी थे, लेकिन अपने पदार्पण के बाद पहले तीन सीजन में उनका प्रदर्शन यादगार नहीं रहा। हालांकि, अगले दो सीजन उनके लिए जबरदस्त थे, क्योंकि वह केकेआर के लिए मैच विजेता बने और घरेलू क्रिकेट में भी अपना फॉर्म जारी रखा और आखिरकार उन्हें भारतीय जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिला। आइए एक नजर डालते हैं उनके इतने सालों के आईपीएल सफर पर।

रिंकू सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह वेस्टइंडीज और यूएसए में 2024 टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई की योजना में हैं। इससे पहले वह आईपीएल 2024 के 17वें संस्करण में एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.