ED के फर्जी नोटिस भेजकर वसूलते थे करोड़ो रुपए क्राइम ब्रांच ने 9 को किया अरेस्ट

Updated on 18-11-2022 05:58 PM

ED के फर्जी नोटिस भेजकर वसूली करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। इस सिलसिले में दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में इस गैंग ने मुंबई के कारोबारी को अपना शिकार बनाया और उनसे 15 से 20 करोड़ रुपए वसूलने की कोशिश की थी। इस गैंग के सदस्य फिल्म स्पेशल 26 देखकर प्रेरित हुए थे। पुलिस ने इनके पास से बारह मोबाइल फोन और एक मारुति सियाज कार बरामद की है।

आरोपियों की पहचान अखिलेश मिश्रा, दर्शन हरीश जोशी, विनोद कुमार पटेल, धर्मेन्द्र कुमार गिरी, नरेश महतो, असरार अली, विष्णू प्रसाद, देवेन्द्र कुमार और गजेन्द्र उर्फ गुड्‌डू के तौर पर हुई। आरोपियों में अखिलेश मिश्रा महज दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसी ने पीड़ित को मैसेज और कॉल कर ED को लेकर डराया था। आरोपी विष्णु प्रसाद पूर्व लोकसभा सांसद के पास बतौर PA काम कर चुका था।

कंपनी प्रेसिडेंट की शिकायत पर भोगल टैक्सी स्टैंड और खान मार्केट से दबोचा
स्पेशल सीपी क्राइम रविन्द्र यादव ने बताया कि नवी मुंबई नागरिक हरदेव सिंह ने इस मामले को लेकर शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया वह कंपनी में प्रेसिडेंट है। उन्हें ED के दो नोटिस भेजे गए थे। उनके सहयोगी को अखिलेश मिश्रा नाम के एक शख्स ने बताया जल्द ही ED केस दर्ज करेगी, जिससे बड़ी मुसीबत आ सकती है। वह अपने जानकारों के जरिए उन्हें इस परेशानी से बाहर निकाल सकता है।

इसके बाद भी पीड़ित को पहले की तरह भेजा गया एक नोटिस स्पीड पोस्ट के जरिए मिला। इसके बाद आरोपी से संपर्क किया गया। पहले उनसे दो तीन करोड़ रुपए की माग की गई और दिल्ली में मिलने के लिए कहा। 9 नवंबर से 14 नवंबर तक आरोपी अखिलेश मिश्रा, उसका बेटा और दर्शन हरीश जोशी पीड़ित से संपर्क कर उन्हें ईडी की कार्रवाई का डर दिखाते रहे।

14 नवंबर कोअशोका होटल में एक मीटिंग फिक्स हुई
12 नवंबर को पीड़ित अखिलेश मिश्रा और दर्शन हरीश जोशी से मुंबई एयरपोर्ट पर मिले। उनसे कहा गया उनकी प्रॉपर्टी करोड़ों रुपए की है और वह महज कुछ करोड रुपए में ही इस केस को सैटल करना चाहते हैं। पीड़ित ने ही उनकी सैटलमेंट के वास्ते मुंबई से दिल्ली की एयर टिकट भी करवाई और 14 नवंबर को एक मीटिंग अशोका होटल में फिक्स हुई। यहां आरोपियों ने सैटलमेंट करने के नाम पर बीस करोड़ रुपए की मांग की। पीड़ित को उनकी भूमिका पर शक हुआ जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंच गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.