फसल बारिश से होती है, बाढ़ से नहीं... आज राज्यसभा में बरसने लगीं हास्य की फुहारें

Updated on 24-03-2023 06:23 PM
नई दिल्ली: संसद की कार्यवाही कई दिनों से बाधित है। पक्ष और विपक्ष दोनों हंगामा करता है और सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाती है। आज दिल्ली के आसमान में छाए बदरा सुबह से ही हल्की बारिश कर रहे हैं। दिलचस्प है कि सदन के भीतर भी माहौल बदला-बदला दिखा। जी हां, आज हास्य की बौछारें पड़ीं। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने वकालत के दिनों का किस्सा सुनाते हुए हास्य का माहौल बना दिया। उन्होंने कहा कि जब एक जज साहब वकील की लंबी दलीलों से थक गए तो उन्होंने वकील से कहा कि क्या आप ब्रीफ में अपनी बात नहीं रख सकते हैं? वकील बाहर गया और... (यह कहते हुए धनखड़ ने अपनी तरफ इशारा किया।) सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। मुस्कुराते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आजकल सदन में हास्य कहां गुम हो गया है।

दिग्विजय सिंह ने खड़े होकर ब्रीफ आर्ग्यूमेंट पर कुछ कहा तो उच्च सदन के सभापति ने शेर पढ़ा, 'ताकत अपने लफ्जों में डालो, आवाज में नहीं। क्योंकि फसल बारिश से उगती है, बाढ़ से नहीं।' इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खड़े हुए। उन्होंने कहा कि आप कह रहे हैं कि हम हंस नहीं रहे। लेकिन जब सूखा होता है तो हंसने का सवाल ही नहीं उठता है। अब पूरे हाउस में सूखा पड़ा है। नेता प्रतिपक्ष की बात सुनकर नेता सदन पीयूष गोयल खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'सर, सूखा पड़े या बाढ़ आए। ये तो विधाता के हाथ में है, हमारे हाथ में नहीं है। लेकिन जब हमारे हाथ में कुछ चीजें होती हैं तो कम से कम उसमें तो सूखा न पड़ने दें। उस पर तो बारिश आए।'

20 मिनट के बाद...

हंसी का दौर कुछ मिनट और चला। सभापति ने कहा कि माननीय सदस्यो, 'ऐसा नहीं है कि मैं कोई शायर हूं, पर इतना मत बोलो कि लोग चुप होने का इंतजार करें। इतना बोलकर चुप हो कि लोग दोबारा बोलने का इंतजार करें।' इसके बाद लोकसभा से पारित मनी बिल उच्च सदन में पेश किया गया। कई और प्रस्ताव रखे गए। सुबह 11.20 बजे तक सदन में कई बिल पेश किए जा चुके थे। इसके बाद सदस्य हंगामा करने लगे। राहुल गांधी माफी मांगो के नारे गूंजे। इस पर सभापति ने कहा कि सदन ऑर्डर में नहीं है। यह कहते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.