क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर... नेटवर्थ सुनकर होथ उड़ जाएंगे, लियोनेल मेसी बहुत पीछे

Updated on 09-10-2025 12:00 PM
फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने अरबपति क्लब में जगह बनाई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार 40 वर्षीय पुर्तगाली खिलाड़ी की कुल संपत्ति 1.4 अरब डॉलर (लगभग 12,352 करोड़ रुपये) आंकी गई है। यह कमाई उनके करियर निवेश और एंडोर्समेंट से हुई है।

रोनाल्डो की मोटी कमाई

रोनाल्डो ने 2002 से 2023 के बीच 550 मिलियन डॉलर (लगभग 4,869 करोड़ रुपये) से ज्यादा की सैलरी कमाई है। इस दौरान उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे बड़े यूरोपीय क्लबों के लिए खेला। इसके अलावा नाइकी के साथ उनका एक दशक लंबा सौदा था जिससे उन्हें हर साल लगभग 18 मिलियन डॉलर (करीब 159 करोड़ रुपये) मिलते थे। आर्मानी और कैस्ट्रोल जैसे ब्रांड्स के साथ उनके अन्य एंडोर्समेंट से उनकी नेट वर्थ में 175 मिलियन डॉलर (लगभग 1,554 करोड़ रुपये) से अधिक का इजाफा हुआ।
2023 में रोनाल्डो का सऊदी क्लब अल-नासर में जाना एक बड़ा कदम था। इस क्लब से उन्हें सालाना करीब 200 मिलियन डॉलर (17,760 करोड़ रुपये) की टैक्स-फ्री सैलरी और बोनस मिला। साथ ही उन्हें 30 मिलियन डॉलर (2,664 करोड़ रुपये) का साइनिंग बोनस भी मिला। उनका यह कॉन्ट्रैक्ट जून 2025 में खत्म होने वाला था लेकिन रोनाल्डो ने क्लब के साथ दो साल का नया करार किया है। इस नए करार के तहत वह 42 साल के होने तक खेलेंगे और 400 मिलियन डॉलर (लगभग 35,520 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाएंगे

लियोनेल मेसी की कमाई भी गजब

वहीं रोनाल्डो के पुराने प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 600 मिलियन डॉलर (53,280 करोड़ रुपये) से अधिक की प्री-टैक्स सैलरी कमाई है। रिपोर्ट के अनुसार मेसी को 2023 से हर साल 20 मिलियन डॉलर (1,776 करोड़ रुपये) की गारंटीड सैलरी मिल रही है। यह रोनाल्डो की उसी अवधि की कमाई का लगभग 10% है। 38 वर्षीय मेसी इंटर मियामी में मालिकाना हक भी हासिल करेंगे जिससे उनकी संपत्ति रोनाल्डो के बराबर हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.