इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से कच्चे तेल पर संकट, क्या 100 डॉलर के पार जाएंगे भाव जानिए पेट्रोल-डीजल पर कितना असर

Updated on 11-10-2023 03:18 PM
नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन युद्ध अभी चल ही रहा था कि इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध (Israel-Palestine War) के रूप में एक और भू-राजनैतिक संकट दुनिया के सामने आ खड़ा हुआ है। इसके साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतों (crude oil prices) में उछाल की आशंका फिर से जोर पकड़ रही है। क्रूड ऑयल फ्यूचर्स के भाव बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार मिडिल ईस्ट में छिडे़ इस युद्ध से तेल की कीमतों के ऊपर जाने की संभावनाएं हैं। बुधवार सुबह क्रूड ऑयल डबल्यूटीआई 0.22 फीसदी या 0.19 डॉलर की बढ़त के साथ 86.16 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.31 फीसदी या 0.27 डॉलर की बढ़त के साथ 87.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

क्या 100 डॉलर को पार कर जाएगा भाव?


पिछले महीने के आखिर में क्रूड ऑयल के भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। इसके बाद पिछले हफ्ते कीमतों में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई थी। 5 अक्टूबर को ओपेक की बैठक में उत्पादन में कटौती को बरकरार रखने के फैसले के बाद कीमतों में यह गिरावट आई थी। अब विश्लेषकों को डर है कि यह नया भू-राजनैतिक संकट क्रूड की कीमतों को बढ़ा सकता है। तेल की कीमतें कुछ समय के लिए उच्च रह सकती हैं। हालांकि, तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने की उम्मीद कम है।

देश में पेट्रोल-डीजल के भाव


भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel prices) की बात करें, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

नोएडा-गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल


नोएडा की बात करें, तो यहां पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 97.18 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, यहां डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चंडीगढ़ की बात करें, तो यहां पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.