जो वर्ष चुनावी होता है उसमें एससी-एसटी के प्रति बढ़ते है अपराध-मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

Updated on 04-11-2022 04:52 PM

मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने "अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार स्पर्श का शुभारंभ किया। सेमिनार को संबोधित डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है अगले वर्ष इस समय मतदान होगा जो वर्ष चुनावी होता है उसमें एससी-एसटी की घटनाएं ज़्यादा घटती  है।

मिश्रा ने कहा कि 5 साल पहले चुनाव के पहले जब 2 अप्रैल की घटना घटी पूरे प्रदेश में दंगे जैसी स्थिति  हो गई थी।  उससे  5 साल पहले चुनाव के पहले नारा दिया कि हम संविधान बदल देंगे, उससे  5 साल पहले नारा दिया कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे हरिजन एक्ट खत्म कर देंगे।

गृहमंत्री ने कहा कि यह उत्तेजना के विषय होते है, उत्तेजना जैसे नारे सामने आते है। उस वक्त कुछ जातिवादी नेता नारेबाजी करवाते है नारे उत्तेजित कर देते है उत्तेजना दोनों वर्ग में आती है चाहे वह हैंडपंप के पानी को लेकर हो फिर वह झगड़े में बदल जाती है।
 
गृह मंत्री ने कहा कि डीजीपी बता रहे थे कि हॉटस्पॉट चिन्हित किये है वहां सख्त नजर रखी जाए ऐसे क्षेत्रों में हमारे सोशल मीडिया नेटवर्क भी एक्टिव हो जानकारी मिले की कौन भटका रहा है। तुरंत सोशल मीडिया पर उन घटना के सही पहलु की जानकारी पोस्ट करें ताकि लोगों को कोई भ्रमित न कर पाए। भ्रम फैलाकर सामाजिक वातावरण को विषाक्त करने वालों से समाज को सजग करें।
 
गृह मंत्री ने कहा कि छोटे स्तर पर होने वाले चुनाव में गांव बस्तियों में बंट गए ,बस्तियां  मोहल्ले में बदल गई पहले गांव में शादी हो या गमी सब मिलकर काम करते थे अब  वसुदेव कुटुंबकम का भाव बदलता जा रहा है। समाप्त हो रही वसुदेव कुटुंबकम की भावना को पुनः  वापस कायम करने के लिए ग्रामीण स्तर पर खेलो के आयोजन हो जिसमे सभी जाती वर्ग के लोग मिलकर शामिल हो जिससे समाज मे समरस्ता का माहौल पैदा होगा, खेल भावना से समाज जोड़ सकते है। वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा को मजबूत करने का कार्य करें।
 
गृह मंत्री ने समाज में मोबाइल के बढ़ते दुरूपयोग पर भी चिंता जताई और कहा कि जिन माध्यमों का उपयोग वातावरण को विषाक्त करने में किया जा रहा हो उसी का प्रयोग समाज को जागरूक करने के लिए करें। सामाजिक समरसता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हो। कोरोना में पुलिस ने जो काम किया जितना साधुबाद दिया जाए कम है, कोरोना में हमारी पुलिस ने जो कार्य किया उसने पुलिस की छवि बदल कर रख दी जब सब बंद था तब हमारा जवान सड़क पर खड़ा था।
 
बता दें भोपाल के पुलिस ऑफिसर्स  मेस  में  स्पर्श सेमिनार दो दिन तक चलेगा.. सेमिनार में सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े वर्गो के उत्थान एवं सामान्य वर्ग के साथ समानता लाने पर दो दिन चर्चा होगी। उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी अजाक  राजेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.