देशभर में कर चुका है वारदात, सारंगपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई इंदौर पुलिस

Updated on 17-02-2023 05:59 PM

इंदौर के चंदन नगर में करीब 116 लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर फरार आरोपी को अब चंदन नगर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आई है। पांच माह पहले देपालपुर में मारपीट के मामले से छूटते ही सारंगपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। जिसके बाद से आरोपी सारंगपुर की जेल में था। वह लोगों को हज (उमरा) के फर्जी ऑफिस बनाकर देशभर के लोगों के साथ ठगी की वारदात कर चुका है।

एसआई विशाल यादव के मुताबिक आरोपी का नाम अब्दुल मलिक है। इंदौर के लोगों से उमरा भेजने के नाम पर करीब 77 लाख से अधिक की ठगी का आरोप है। आरोपी को करीब पांच माह पहले सारंगपुर पुलिस ने पकड़ा था। जिसे अब पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लेकर आया गया है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले जहूर अहमद ने मलिक के खिलाफ सबसे पहले केस दर्ज कराया है। इसके बाद से ही इंदौर पुलिस को उसकी तलाश थी।

धार रोड पर खोला था ऑफिस
अब्दुल मलिक ने 2020 की शुरुआत में अल मलिक हज उमरा के नाम से कंपनी डाली थी। हज कराने के नाम पर हर व्यक्ति से तीन लाख छह हजार रुपए लिए थे। कोरोना काल में सरकार ने हज यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस पर मलिक ने सभी को यात्रा प्रतिबंध हटने का इंतजार करने और हज यात्रा फिर से शुरू होने पर सभी को उमरा के लिए भेजने का आश्वासन दिया था।

छह माह पहले हुआ फरार
करीब छह माह पहले अब्दुल मलिक फरार हो गया था। पहले उसने लोगों के मोबाइल उठाना बंद कर दिए थे। इसके बाद एक दिन ऑफिस बंद कर वह फरार हो गया। लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह थाने पहुंचे और मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया।

ऐसे हुआ था ठगी का खुलासा
करीब छह माह पहले सितम्बर में अल मलिक ने सभी को बस और ट्रेन से मुंबई पहुंचने के लिए कहा। इस्लामिक रिवाज के मुताबिक हज और उमरा जाने वाले यात्रियों के रिश्तेदार-स्वजन ने सामूहिक दावत दी। विदाई देने के लिए दूर-दूर से रिश्तेदारों को बुलाया गया। उन्हें नए कपड़े भेंट किए। ढोल-ढमाके के साथ रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गए। विदा होते वक्त गले लगकर भावुक भी हुए।

जब मुंबई पहुंचे तो पता चला एजेंट अब्दुल मलिक का मोबाइल ही बंद है। रातभर इंतजार के बाद भी यात्रियों के वीजा और पासपोर्ट नहीं पहुंचे। वहां इंदौर के यात्रियों को पता चला कि भोपाल, राजगढ़, सारंगपुर, रायसेन, सिहोर के सैकड़ों यात्रियों को भी आरोपी ने करोड़ों रुपए की चपत लगाई है।

खुद को देपालपुर में करवा लिया बंद
ठगाए लोगों ने बताया कि अब्दुल मलिक काफी शातिर है। ठगी करने के बाद उसने मारपीट के एक मामले में सरेंडर कर खुद को देपालपुर जेल में बंद करवा लिया। यहां से जमानत नहीं ली और भागने की फिराक में था। सारंगपुर पुलिस यहां पहुंची थी और उसे इंदौर पुलिस के उठाने के पहले ही हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। इसके बाद से आरोपी जेल में बंद है। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक इंदौर में लोगों से ठगी के रुपए का क्या किया और उसके साथ इस काम में कौन लोग शामिल हैं इस मामले में पूछताछ की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.