इंटरनेट मीडिया पर हथियारों की डीलिंग, आइडी डी-कोड कर रही क्राइम ब्रांच

Updated on 25-04-2024 12:39 PM
इंदौर। अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के साथ पकड़े बदमाशों ने सिकलीगरों के नाम कबूले हैं। आरोपित इंटरनेट मीडिया (इंस्टाग्राम) से संपर्क में रहते थे। आइडी फर्जी नामों से बनी है। पुलिस आइडी डी-कोड करने में जुटी हुई है।
अपराध शाखा ने मंगलवार को आरोपित रशिम उर्फ रिशू पुत्र जितेंद्र अरोड़ा निवासी नेहरु कालोनी अमृतसर (पंजाब), पुनित उर्फ पित्ता पुत्र सरदार हजेंद्रसिंह निवासी मजीठा रोड़ रामनगर कालोनी अमृतसर पंजाब और बबलू उर्फ शिवम पुत्र हुकुमसिंह निवासी 88 फीट रोड़ संधु कालोनी अमृतसर को दो कट्टे और दो पिस्टल के साथ छोटी ग्वालटोली से पकड़ा था। हथियार बेचने वाले माफिया का पूछा तो बताया भगवानपुरा (खरगोन) से हथियार खरीदे हैं। सौदा इंस्टाग्राम के जरिए होता था। सिकलीगरों ने अलग-अलग नामों से इंस्टाग्राम पर आइडी बना ली है।

पंजाब में गैंगस्टर डालते है हथियारों के वीडियो

पंजाब में बदमाश महंगे हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का वीडियो डालते है। फिल्मी गानों पर भी रील बनाते हैं। सिकलीगर वीडियो देखकर खुद ही बातचीत शुरू कर देते हैं। इसके बाद उनमें सौदा शुरू हो जाता है। इस बार भी एसा हुआ। पुलिस ने आइडी की जानकारी ली तो बाबा, वीरजी, सरदारजी, राहुल, रिशू खत्री के नाम की आइडी मिली। पुलिस के मुताबिक, आइडी फर्जी नामों से बनी है।

लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य है अपराधी

पकड़े गए आरोपित रिशू, बबलू उर्फ शिवम और पुनित उर्फ पित्ता के बारे में पुलिस का दावा है कि लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े है। रिशू ने साथ पढ़ने वाले शुभम के साथ हत्या जैसे अपराध किए है। शुभम फिलहाल जेल में ही बंद है। शुभम पंजाब के गुंडे जग्गू भगवानपुरिया का साथी है। जग्गू गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का दांया हाथ बताया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.