युवराज सिंह को मारने की धमकी देने वाले क्रिकेटर की बाल-बाल बची जान, अस्पताल में भर्ती

Updated on 14-12-2022 06:52 PM
टीम इंडिया के धुरंधर क्रिकेटर युवराज सिंह से पंगा ले चुके इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर की जान बाल-बाल बची है. दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ एक कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं. एंड्रयू फ्लिंटॉफ बीबीसी के शो 'टॉप गियर' के एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान इस हादसे का शिकार हो गए हैं. एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बता दें कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. 45 साल के एंड्रयू फ्लिंटॉफ को सर्रे के डंसफोल्ड एयरोड्रम पर शूटिंग के दौरान चोट लगी है.

युवराज सिंह को मारने की धमकी देने वाले क्रिकेटर की बाल-बाल बची जान

बीबीसी ने एक बयान में कहा, ‘फ्रेडी (एंड्रयू फ्लिंटॉफ) सुबह टॉप गियर की शूटिंग के दौरान एक हादसे में घायल हो गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.’ बीबीसी ने कहा कि उनकी चोट जानलेवा नहीं है. इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट और 141 वनडे खेल चुके फ्लिंटॉफ ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. बता दें कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ को भारतीय फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं. 

इस खिलाड़ी को पसंद नहीं करते भारतीय फैंस 

साल 2002 में भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने ऐसी हरकत की थी, जो आज भी कोई नहीं भूला है. एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इस मैच में जीत के बाद मैदान पर खड़े होकर अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई थी. हालांकि एक साल बाद इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने भी लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई थी. 

युवराज को दी गला काटने की धमकी 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान भारत बनाम इंग्लैड के मैच में भी युवराज सिंह को एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने जान से मारने की धमकी दी थी. युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने उन्हें गला काट देने की धमकी दी थी, जिससे युवराज सिंह को गुस्सा आया और उन्होंने उसके जवाब में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगा दिए.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.