मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोशी ने किया पौध-रोपण

Updated on 09-05-2023 05:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री श्री सुशील दोशी ने आम, अमरूद और नीम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सुशील दोशी की पुस्तक "क्रिकेट कमेंट्री-एक कला एक विज्ञान" और "आँखों देखा हाल" का विमोचन किया। स्पोर्ट डायनेमिक के डायरेक्टर श्री अपूर्व दोशी भी साथ थे। मुख्यमंत्री के साथ बालक राम चौहान और अद्वैत शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन सर्वश्री संदीप चौहान, ध्रुव चौहान, श्रीमती वर्षा चौहान सहित सर्वश्री संदीप शर्मा, नरेन्द्र मोहन शर्मा और श्रीमती अनुजा शर्मा भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

उल्लेखनीय है कि 5 दशक से हिन्दी क्रिकेट कमेंट्री कर रहे श्री दोशी को क्रिकेट जगत में उनके योगदान के लिए वर्ष 2016 में पद्मश्री और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2004 में लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है। इंदौर को अपना कार्यक्षेत्र बनाने वाले श्री दोशी ने खेल पत्रकारिता और क्रिकेट पर कई पुस्तकें लिखी हैं। आज विमोचित पुस्तक "क्रिकेट कमेंटी-एक कला एक विज्ञान" में क्रिकेट के उद्भव और विकास, कमेंटेटर के मूलभूत गुण, कमेंट्री की तैयारी, भाषा शैली, तकनीकी जानकारी और कमेंटेटर कैसे बने,जैसे विषयों पर विचार किया गया है। "आँखों देखा हाल" पुस्तक विश्व कप मैचों की रोमांचक घटनाओं, प्रसिद्ध क्रिकेटर्स से जुडे़ किस्सों और खेल जगत की रूचिकर कहानियों से रू-ब-रू कराती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.