क्रेडिट सुइस और सिलिकॉन वैली तो झांकी है...डूबने के कगार पर पहुंचा अमेरिका का एक और बैंक

Updated on 29-04-2023 07:36 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में बैंकिंग संकट (US Banking Crisis) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वित्तीय संकट से जूझ रही अमेरिकी बैंक एक के बाद एक मुश्किल में घिर रहे हैं। सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के डूबने के साथ शुरू हुआ अमेरिकी बैंकिंग संकट अब अगले फेज में पहुंच गया है। अब एक और बैंक संकट से घिर गया है। अब अमेरिका का फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) मुश्किल दौर से गुजर रहा है। शुक्रवार को करोबार बंद होने पर बैंक के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। एक ही झटके में बैंक के शेयर 30 फीसदी तक गिर गए। CNBC ने अपनी रिपोर्ट में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की हालात के बारे में लिखा है।

मुश्किल में अमेरिका का बैंक

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की हालत को देखते हुए अमेरिका के बैंक ग्राहकों के पैसे को बीमा देने वाली कंपनी फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) अपने एक रिसीवर को बैंक में बिठा सकती है। इस खबर के आने के बाद बैंक के शेयर अचानक 30 फीसदी गिर गए। बैंक के शेयरों में अब तक बैंक का वैल्यू 50 फीसदी तक गिर चुका है। हालात ऐसे बने कि शेयरों में की ट्रेडिंग को कई बार रोकना पड़ा।

बैंक के शेयरों में आई बड़ी गिरावट

बैंक के निवेशकों के बीच हलचल की स्थिति बन गई है। निवेशकों के बीच अनिश्चितता का माहौल और बढ़ गया है। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयर अपने सबसे निचले स्तर 3.09 डॉलर पर पहुंच गया है। बैंक के शेयरों में 30 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है। बैंक की आधी मार्केट वैल्यू खत्म हो चुकी है। हालांकि बैंक को इससे पहले सरकार की मदद भी मिली। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की मार्केट वैल्यू इस साल अब तक 21 अरब डॉलर तक गिर चुके हैं। बैंक की वित्तीय हालात को देखते हुए इसे पहले भी बचाने की कोशिश हुई। अमेरिकी बैंक को बचाने के लिए बैंकों के समूह ने मिलकर करीब 30 अरब डॉलर जमा किए, लेकिन इस सहायता के बाद भी बैंक की सेहत नें सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

सरकारी मदद के बाद भी फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की वित्तीय स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ। बैंक खुद को बचाने के लिए फंडिग की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल पाई है। बैंक अपने खर्च को कम करने के लिए छंटनी के विकल्प पर गौर कर रहा है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक साल के अंत कर बैंक अपने 7200 कर्मचारियों की छुट्टी कर सकता है। इतना ही नहीं अपने आप को बचाने के लिए बैंक कम ब्याज दर पर दिए गए लोन और गिरवी संपत्ति को बेचने के विकल्प की तलाश कर रहा है।

गौरतलब है कि सिलिकॉन वाली बैक के डूबने के बाद अमेरिका में बैंकिंग संकट की शुरुआत हुई थी। इसके बाद सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) की स्थिति खराब होने की बात सामने आई। अमेरिका का बैंकिंग संकट वहीं तक सीमित नहीं रहा। ये स्विट्जरलैंड तक पहुंच गया। स्विट्जरलैंड के क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse Bank) भी मुश्किल हालात में पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.