जोशीमठ में आर्मी की कुछ बैरकों में भी आई दरारें, सैनिकों को किया गया शिफ्ट

Updated on 10-01-2023 06:21 PM
जोशीमठ: जोशीमठ में आपदा का असर भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर पर भी दिखने लगा है। जोशीमठ में भारतीय सेना का ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर है जहां से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के कुछ बैरक में भी दरारें आई हैं। जिसके बाद कुछ सैनिकों को वहां से दूसरे बैरक में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ये दरारें करीब एक हफ्ते पहले देखी गई। जिसके बाद सुरक्षा वजहों से यहां रहने वाले सैनिकों को ऊपर की तरफ के बैरक में भेज दिया गया। जो बैरक नदी से ज्यादा नजदीक हैं वहां यह दरारें आई हैं।


ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर करीब डेढ़ किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। यह पहाड़ी पर है। हालांकि यहां ज्यादातर ढांचे प्रीफैब हैं और हल्के हैं। जोशीमठ में ITBP की एक बटालियन भी तैनात है। ITBP का बटालियन ऑफिस जोशीमठ से औली की तरफ जाते रास्ते में है। यह सेना के बटालियन हेडक्वॉर्टर से करीब 2 किलोमीटर औली की तरफ है और ज्यादा ऊंचाई पर है। सूत्रों के मुताबिक, अभी दरारों का असर जोशीमठ के निचले हिस्से में ही है और ITBP के ढांचे में कोई असर अब तक नहीं आया है।
    सेना हेडक्वॉर्टर की तरफ जाती सड़कों पर भी कुछ दरारें आई हैं। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन भी उस इलाके की सड़कों पर नजर रखे हुए है और जहां पर काम करने की जरूरत होगी वह किया जाएगा। मंगलवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जोशीमठ का दौरा करेंगे। वह सेना के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.