रोजाना 40 लीटर गाय देगी दूध, नहीं होगी बछिया... गडकरी ने बताया 'टेस्ट ट्यूब गोरी' का प्लान

Updated on 03-02-2023 06:34 PM
नई दिल्ली: अक्सर गाड़ियों और सड़कों की बात करने वाले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी बात कही है जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। नितिन गडकरी ने बताया कि देश में दूध का प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हुए हैं। कोल्ड ड्रिंक की बजाय दूध पीने की बात कही। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फ्लेवर के मिल्क मार्केट में आ रहे हैं। गडकरी ने देश में दूध का उत्पादन कैसे बढ़ेगा इसको लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 1952 में भारत की गिर नस्ल ब्राजील गई। इसी नस्ल की गाय वहां पर एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। इसका कनेक्शन बताते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि जल्द भारत में ऐसा संभव होगा।
नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि भारत की ही गिर नस्ल की गाय ब्राजील गई। वहां उसी प्रजाति की गाय एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। उसके बुल के सीमेन को 2 लीटर दूध देने वाली गाय को इंजेक्ट करते हैं तो 22 लीटर वाली गाय तैयार होती है। गडकरी ने कहा कि जैसे टेस्ट ट्यूब बेबी वैसे ही टेस्ट ट्यूब गोरी तैयार हो रही है। यह कुछ ऐसा होगा कि पेट में एंब्रियो बदलकर ऐसी गोरी होगी जो देसी नस्ल की होगी लेकिन 40 लीटर और 50 लीटर दूध देगी। इतना ही नहीं गोरी होगी गोरा होगा ही नहीं।
नितिन गडकरी ने कहा कि इससे मिल्क का प्रोडक्शन 3 गुना बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक की जगह मिल्क पीएं। उन्होंने कहा कि सोयाबीन में 49 प्रतिशत प्रोटीन होता है हमें सोयाबीन खाना चाहिए। अमेरिका में वेज चिकन और वेज मटन मिल रहा है। हमें इसको खाना चाहिए। नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाए बिना विकास संभव नहीं है। सड़कें बनेंगी तो निवेश आएगा और इससे रोजगार बढ़ेगा। हमारी योजना है कि किसान अन्नदाता के साथ ही उर्जादाता बनेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.