हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी

Updated on 23-10-2022 05:33 PM

ईटानगर
 सेना प्राधिकरण ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय सेना के एक उन्नत हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है। हेलीकॉप्टर में सवार पांच कर्मियों में से चार के शवों को अब तक बरामद कर लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों दी। दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मिगिंग गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। हेलीकॉप्टर लिकाबली (असम में) से नियमित उड़ान पर था।

 

हेलीकॉप्टर के पायलटों के पास एएलएच-डब्ल्यूएसआई पर 600 से अधिक संयुक्त उड़ान घंटे और उनके बीच 1800 से अधिक सेवा उड़ान घंटे का अनुभव था। विमान को जून 2015 में सेवा में शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटना से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तकनीकी या यांत्रिक विफलता का संदेश प्राप्त हुआ था।

प्रवक्ता ने कहा कि परिजनों की सूचना के बाद हेलीकॉप्टर में सवार पांचों कर्मियों के नाम जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हादसे में शहीद होने वालों के प्रति भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि सेना और वायु सेना की टीमों के साथ दुर्घटना के तुरंत बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि पहाड़ी ढलान और घने जंगल होने के कारण यह बेहद चुनौतीपूर्ण है।

एक एमआई-17, दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना की तीन टुकड़ियों को तलाशी अभियान में लगाया गया है।

एक अन्य रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

अपर सियांग के पुलिस अधीक्षक जुम्मर बसर ने कहा कि दुर्घटनास्थल एक पहाड़ी क्षेत्र है और तलाशी अभियान को पूरा करने में समय लगेगा।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शुक्रवार को ट्वीट किया "अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले के तूतिंग क्षेत्र के पास उन्नत हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। राज्य सरकार ने बचाव दल को दुर्घटनास्थल पर भेजा है और सभी सहायता प्रदान की है।"

अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, "अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय सेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में बहुत परेशान करने वाली खबर मिली। मेरी गहरी संवेदना है।"

इस महीने राज्य में सेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना की यह दूसरी घटना है।

इसके पहले 5 अक्टूबर को तवांग के निकट अग्रिम इलाकों में नियमित उड़ान के दौरान चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.