टैक्सी हड़ताल पर आज तय होगी आगे की दिशा:बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना

Updated on 19-08-2026 12:30 PM
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के सचिव नफीस उद्दीन और भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

यूनियन के मुताबिक, अब हड़ताल की आगे की दिशा बुधवार को परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात के बाद तय होगी।

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना

टैक्सी संगठनों की ओर से बुधवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें टैक्सी चालक अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। संगठन की मांग है कि सरकार टैक्सियों के लिए उचित किराया निर्धारित करे, एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाए और प्राइवेट नंबर वाले वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कार्रवाई करें।

धरने के बाद परिवहन मंत्री से मुलाकात

धरना-प्रदर्शन के बाद टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात करेंगे। संगठन की ओर से मंत्री के सामने ड्राइवरों की समस्याएं, किराया निर्धारण और एग्रीगेटर कंपनियों से जुड़े मुद्दे रखे जाएंगे। इसके बाद ही तय होगा कि मौजूदा हड़ताल को आगे जारी रखा जाए या इसमें कोई बदलाव किया जाए।

हड़ताल से यात्रियों को हो रही परेशानी

18 अगस्त की रात 12 बजे से टैक्सी संचालन बंद होने के कारण बुधवार को भोपाल में कैब सेवाएं प्रभावित हैं। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों को कैब नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री ऑटो और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे हैं। कुछ स्थानों पर ऑटो चालकों द्वारा अधिक किराया लिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

बातचीत के बाद होगा फैसला

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि परिवहन अधिकारियों के साथ हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम समाधान नहीं निकला है। अब आज परिवहन मंत्री से होने वाली मुलाकात अहम होगी। मंत्री के साथ बातचीत में मांगों पर क्या आश्वासन मिलता है, उसके आधार पर हड़ताल समाप्त करने, जारी रखने या आंदोलन का स्वरूप बदलने पर फैसला लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.