नाइजर में तख्तापलट की कोशिश, सैनिकों ने राष्ट्रपति को हिरासत में लिया, भड़का अमेरिका

Updated on 27-07-2023 01:47 PM
नियामी: नाइजर में सैनिकों ने तख्तापलट का दावा किया है। सैनिकों का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Mohamed Bazoum) को सत्ता से हटा दिया है। तख्तापलट के दावे से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों ने बजौम को उनके आधिकारिक आवास पर हिरासत में लिया था। बुधवार देर रात एक बयान पढ़ते हुए कर्नल- मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने कहा, 'हमने, यानी रक्षा और सुरक्षा बलों ने उस शासन को समाप्त करने का फैसला किया है, जिससे आप परिचित हैं।'

उन्होंने कहा, 'तख्तापलट, सुरक्षा स्थिति में लगातार गिरावट, खराब सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। हम नाइजर की ओर से की गई सभी प्रतिबद्धताओं के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि करते हैं।' अब्द्रमाने जब यह बात कर रहे थे तो उनके साथ 9 अन्य अधिकारी सेना की वर्दी में खड़े थे। तख्तापलट के बाद उन्होंने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है और पूरे देश में कर्फ्यू घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने देश के सभी संस्थानों को निलंबित करने की घोषणा की है।

अमेरिका ने कही ये बात

तख्तापलट करने वाले सैनिकों ने किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को लेकर सीधे चेतावनी दी है। अमेरिका ने राष्ट्रपति बजौम को तत्काल छोड़ने की मांग की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, 'मैंने आज सुबह राष्ट्रपति बजौम से बात की है। मैंने यह साफ किया है कि अमेरिका नाइजर के लोकतांत्रित रूप से चुने गए राष्ट्रपति के रूप में उनका दृढ़ता से समर्थन करता है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमने तत्काल उनके स्वतंत्रता की मांग की है।' अफ्रीकी यूनियन ने पहले इसे तख्तापलट का प्रयास बताते हुए इसकी निंदा की थी।

नाइजीरिया का पड़ोसी है नाइजर

नाइजर और नाइजीरिया को आप एक न समझ लीजिएगा। दोनों देश पड़ोसी हैं। नाइजीरिया समुद्र तट पर बसा है। वहीं, नाइजर एक लैंड लॉक्ड देश है। अफ्रीकी संघ और पश्चिम अफ्रीकी राज्य के आर्थिक समुदाय के आयोग (ECOWAS) के अध्यक्ष और नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनूबू ने कहा है कि क्षेत्रीय ब्लॉक नाइजर की सरकार को हटाने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनूबू को इसी महीने ECOWAS का अध्यक्ष चुना गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.