देश के खजाने में आई गिरावट, विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर घटा

Updated on 29-04-2023 07:51 PM
नई दिल्ली : देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में गिरावट आई है। यह 21 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से पैदा हुए दवाबों के बीच रुपये की स्थिरता को बनाये रखने के लिए केंद्रीय बैंक के विदेशीमुद्रा भंडार के इस्तेमाल से इसमें कमी आई।


विदेशी मुद्रा एसेट्स में गिरावट


रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 21 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा विदेशीमुद्रा एसेट्स 2.146 अरब डॉलर घटकर 514.489 अरब डॉलर रह गए। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा एसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व घटा


रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 2.4 करोड़ डॉलर घटकर 46.151 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) भी 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.431 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.176 अरब डॉलर रह गया।

कोर सेक्टर ग्रोथ में गिरावट


देश के आठ कोर सेक्टर की ग्रोथ फरवरी में यह छह फीसदी रही। यानी जनवरी के 8.9 फीसदी (संशोधित) की तुलना में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल इसी महीने में 5.9 फीसदी था। दिसंबर, 2022 में आठ कोर सेक्टर का उत्पादन 7.4 फीसदी बढ़ा था। कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में कच्चे तेल को छोड़कर बाकी सभी में उत्पादन बढ़ा है। कच्चे तेल का उत्पादन उस महीने में 4.9 फीसदी घटा है। आठ कोर सेक्टर में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली सेक्टर आते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.