सलकनपुर में बनेगा देश का भव्य और विशाल देवी लोक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-12-2022 07:29 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीहोर जिले के सलकनपुर में एक विशाल देवी लोक बनेगा, जो देश का अभूतपूर्व देवी लोक होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को सलकनपुर मंदिर कोरिडोर का डीपीआर तैयार कर अप्रैल 2023 से काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नवरात्रि पर भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर विंध्यवासनी विजयासन माता मंदिर, सलकनपुर के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला,संभागायुक्त और कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर मंदिर कोरिडोर के विकास कार्यों की प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सलकनपुर में देश का भव्य और अनूठा देवी लोक बनाया जाए। श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आवागमन का रास्ता अच्छा हो। मजबूत और शक्तिशाली रोप-वे का निर्माण किया जाए जिससे श्रद्धालु नीचे वाहन पार्क करके रोप-वे से मंदिर में जा सकें। मंदिर में पैदल जाने की व्यवस्था भी बेहतर हो। सलकनपुर देवी लोक के निर्माण कार्य प्राथमिकतानुसार पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवी लोक में बनाए जाने वाले 64 योगिनी प्लाजा, मणिदीप, नवदुर्गा कोरीडोर, दुकानों की व्यवस्था, पार्किंग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देवी लोक के निर्माण के लिए वन विभाग से भूमि स्थानांतरित करने की कार्यवाही जल्द पूरी की जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.