आज से शुरू हो रही देश की पहली वाटर मेट्रो, किराए से लेकर टाइमिंग और रूट सबकुछ जान लीजिए

Updated on 25-04-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: देश की पहली वॉटर मेट्रो (kochi Water Metro) की आज से शुरुआत होने जा रही है। इसे (kochi Water Metro) केरल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह शहर में सार्वजनिक परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज वॉटर मेट्रो सर्विस को लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री वॉटर मेट्रो की तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं। उन्‍होंने बताया है कि कोच्चि वॉटर मेट्रो शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में अहम साबित होगी। यह प्रोजेक्‍ट करीब 1,136 करोड़ रुपये का है। यह (kochi Water Metro Route) सेवा कोच्चि और आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी। यह सर्विस उन शहरों के लिए अच्छी है जहां पारंपरिक मेट्रो रेल में कई समस्याएं हैं। वॉटर मेट्रो वातानुकूलित होगी। रोजाना 15 मिनट के अंतराल पर 12 घंटे तक सेवाएं दी जाएंगी। शुरुआत में 23 बोट्स और 14 टर्मिनल के साथ इसकी शुरुआत होगी। हर एक मेट्रो में 50 से 100 यात्री सवारी कर सकते हैं।

कोच्चि वाटर मेट्रो का किराया कितना है


वॉटर मेट्रो के किराए की बात करें तो यह काफी किफायती रखा गया है। इसमें आम आदमी आसानी से सफर कर सकता है। नाव यात्रा के लिए न्यूनतम टिकट दर 20 रुपये है। यह किराया एक बार की यात्रा के लिए है। वहीं नियमित यात्रियों के लिए साप्ताहिक और मासिक पास भी हैं। कोच्चि वाटर मेट्रो की खासियत तैरते हुए पंटून हैं जो नाव के साथ एक ही स्तर पर रह सकते हैं।

वाटर मेट्रो का रूट क्या है


कोच्चि वाटर मेट्रो शहर और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी। इसमें 78 इलेक्ट्रिक बोट और 38 टर्मिनल होंगे। प्रोजेक्‍ट के पहले चरण के रूप में सेवा जल्द ही हाईकोर्ट-वाइपिन टर्मिनलों से व्याटिला-कक्कनाड टर्मिनलों तक शुरू होगी। पैसेंजर 'कोच्चि 1' कार्ड का इस्‍तेमाल करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं। वे डिजिटल तरीके से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

वाटर मेट्रो की टाइमिंग


कोच्चि वाटर मेट्रो सर्विस की शुरुआत 26 अप्रैल 2023 को सुबह 7 बजे से होगी। यह सर्विस रात के 8 बजे तक जारी रहेगी। वहीं पीक ऑवर्स के दौरान हाईकोर्ट-वाइपीन रूट पर हर 15 मिनट में नावों का संचालन किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.