देश या विदेश... अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई में कहां होगी शादी? आया यह बड़ा अपडेट

Updated on 23-04-2024 02:01 PM
नई दिल्‍ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जुलाई में होने वाली है। रिपोर्टों के अनुसार, यह लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट में हो सकती है। दोनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हुआ था। इसमें देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। जुलाई में होने वाली शादी की तैयारियां अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी देख रही हैं। अनंत देश के सबसे दौलतमंद व्‍यक्‍त‍ि मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। यह र‍िपोर्ट ऐसे समय आई है जब सोमवार को र‍िलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) ने मार्च में समाप्‍त चौथी त‍िमाही के नतीजे घोषित किए हैं।

क्‍या कहती है रिपोर्ट?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी लंदन के आलीशान स्टोक पार्क एस्टेट में होने वाली है। कहा जाता है कि दूल्हे की मां नीता अंबानी सभी व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही हैं। अनंत ने पहले कहा था कि मां नीता अंबानी उनकी उपलब्धियों के पीछे बड़ी शक्ति रही हैं। उन्होंने अकेले ही तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन किया था।

कौन-कौन हो सकते हैं गेस्‍ट?

यह भी बताया गया है कि बॉलीवुड सितारों को लंदन में होने वाले विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। शाहरुख खान, सलमान खान, बच्चन परिवार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विराट-अनुष्का, रणबीर-आलिया और विक्की-कैटरीना के जुलाई में होने वाली शादी में मेहमानों के रूप में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा उद्योग जगत और राजनीतिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां इसमें शिरकत कर सकती हैं। विवाह से पहले के कार्यक्रमों के लिए बहुत माइक्रो लेवल पर काम हो रहा है। हालांकि, विवाह समारोहों की बारीकियों का खुलासा नहीं किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.