गिनती आज- कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? गांधी परिवार के वफादार मल्लिकार्जुन खड़गे रेस में आगे

Updated on 19-10-2022 05:45 PM

नई दिल्ली।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को होगी। मतगणना के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ पार्टी को पूरे 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी है। खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। इसके साथ उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय है। बुधवार को मतगणना के बाद उनकी जीत का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

खड़गे को गांधी परिवार का वफादार माना जाता है। अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उनके फैसलों में गांधी परिवार की छाप देखने को मिल सकती है। उन्होंने रविवार को खुद कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं, तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी। क्योंकि, गांधी परिवार ने पार्टी के लिए बड़ा योगदान दिया है।

पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 9915 डेलीगेट को वोट देने का अधिकार था। चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के मुताबिक, सोमवार को 9457 डेलीगेट ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह चुनाव में 67 पोलिंग बूथ पर शांतिपूर्वक तरीके से करीब 96 फीसदी पोलिंग हुआ। मिस्त्री ने कहा कि सभी बैलेट बॉक्स को खाली कर एक जगह इकठ्ठा कर लिया जाएगा। ताकि, उम्मीदवारों को यह पता नहीं चल पाए कि किस राज्य में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले हैं। मतगणना खत्म होने के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी के एक नेता के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक परिणाम घोषित हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.