आतंकवाद का मुकाबला हमारी प्राथमिकता, UNSC में फिर गरजे जयशंकर

Updated on 29-10-2022 06:34 PM

शनिवार को दिल्ली में यूएनएससी की काउंटर टेररिज्म की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का मुद्दा उठाया। जयशंकर ने कहा कि 'आतंकवाद का मुकाबला हमारी पहली प्राथमिकता' है। इससे पहले आईबी अधिकारियों ने पाकिस्तान को लेकर सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने के बाद भारत में आतंकी हमले की संभावना बढ़ गई है। यूएनएसी में जयशंकर ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए विभिन्न तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पन्न खतरे के बारे में चेतावनी दी वे अब "सस्ता और अधिक आसानी से उपलब्ध" हो गए हैं। 

बैठक को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा। इससे पहले शुक्रवार को मुंबई के ताज होटल में आयोजित यूएनएससी की काउंटर टेररिज्म की बैठक में जयशंकर ने पाक प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया था। कहा था कि 14 साल पहले पाकिस्तान की धरती से मुंबई को दहलाया गया। आज तक हमारा टास्क पूरा नहीं हुआ। अभी भी असली साजिशकर्ता पकड़ से बाहर हैं। शनिवार को एक बार फिर जयशंकर ने आतंकवाद पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महत्वपूर्ण प्रयासों के बावजूद आतंकवाद का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जयशंकर ने कहा कि नई प्रोद्योगिकियों के इस्तेमाल से आतंकवाद लगातार फलता फूल रहा है।

पाक पर फिर निशाना
उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पिछले 2 दशकों में, इस खतरे से निपटने के लिए मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध व्यवस्था के आसपास निर्मित एक महत्वपूर्ण वास्तुकला विकसित की है। यह उन देशों के लिए बहुत प्रभावी रहा है जिन्होंने आतंकवाद को अपने वित्त पोषित उद्यम में बदल दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.