एमपी में अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में भ्रष्टाचार, अपनों को दे दिए करोड़ों रुपये

Updated on 18-03-2025 02:49 PM

भोपाल  असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लागू मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। बहुत सारे पात्रों को योजना का लाभ देने के बजाय कर्मचारियों ने धनराशि की बंदरबांट की। अपने और रिश्तेदारों के नाम से करोड़ों रुपये जमा किए। संबल योजना के तहत श्रमिकों के लिए 5 हजार रुपये अंत्‍येष्टि सहायता, 2 लाख रुपये सामान्‍य मृत्‍यु सहायता, 4 लाख रुपये दुर्घटना मृत्‍यु सहायता, 1 लाख रुपये आंशिक दिव्‍यांगता सहायता और 2 लाख रुपये स्‍थायी दिव्‍यांगता सहायता दी जाती है।

67.40 लाख श्रमिकों को बाहर किया

67.40 लाख श्रमिकों को अपात्र बताकर योजना से बाहर किया। सत्यापन किया गया तो उसमें 14.34 लाख के अपात्र होने का कारण भी नहीं बताया गया। इस तरह की कई और गड़बड़ियां भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की सोमवार को विधानसभा में पटल पर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में सामने आईं।

2.18 करोड़ लोगों का योजना में रजिस्ट्रेशन हुआ था

सबसे पहले कैग ने पाया कि योजना में आयु और असंगठित श्रमिक के रूप में पंजीयन के लिए पात्रता की पुष्टि के दस्तावेज प्राप्त किए बिना ही 2.18 करोड़ लोगों का योजना में पंजीयन किया गया। जून 2019 में किए गए पात्रता के सत्यापन में 67.40 लाख श्रमिकों को ढाई एकड़ से अधिक भूमि, शासकीय सेवा, करदाता सहित अन्य आधार पर अपात्र घोषित किया गया।

अपात्रों के योजना में शामिल होने से 1.14 करोड़ रुपये का अनियमित भुगतान हो गया। अनुग्रह सहायता में भी गड़बड़ी हुई। कैग की रिपोर्ट के अनुसार, बड़वानी जिले की सेंधवा और राजपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सहायक ग्रेड दो कर्मचारी पुष्पेंद्र यादव के रिश्तेदारों एवं अन्य असंबंधित व्यक्तियों के नाम व बैंक खातों को शामिल करते हुए 77.97 लाख रुपये 23 लेन-देन के माध्यम से जमा किए।

चार लोगों के अकाउंट में जमा किए

पुष्पेंद्र यादव जनवरी 2020 तक राजपुर और फिर सेंधवा जनपद पंचायत में लेखापाल के रूप में कार्यरत था। दोनों जनपद पंचायतों में जनपद पंचायत निधि, ग्राम पंचायत भवन संधारण, निर्वाचन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, मध्याहन भोजन, बस्ती विकास योजना एवं बैंक खाते में अर्जित ब्याज 1.69 करोड़ रुपये निकाले और पुष्पेंद्र यादव और चार अन्य व्यक्तियों के खातों में जमा किए। इसी तरह नदी में डूबने, घर में आग लगने और सांप काटने के कारण हुई मौत के बाद भी अनुग्रह राशि दी गई, जबकि इसका प्रविधान ही नहीं था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.