निगम कर्मियों को नहीं मिल पाया वेतन कैसे मनायेंगे दिवाली : मृत्युंजय

Updated on 23-10-2022 05:32 PM

रायपुर

भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युन्जय दुबे ने जारी एक बयान में कहा है कि नगर निगम में काम करने वाले नियमित अधिकारियों / कर्मचारियों और ठेके में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को और प्लेसमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को उनका वेतन आज की तिथि तक नही मिली है वह दीपावली कैसे मनायेंगे। दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला अवसर है कि नगर निगम के अधिकारियों ,कर्मचारियों को उनका वेतन नही मिला है। इससे पहले भी दीपावली महीने के आखिरी में बीच-बीच के वर्षों में अनेकों बार आईं हैं उस समय भी राज्य सरकार और महापौर दीपावली के पूर्व अग्रिम वेतन बाँट दिया करते थे। लेकिन इस बार चाहे वह स्वच्छता दीदी हो स्व सहायता समूह की महिलाएँ हो , निगम के तृतीय – चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी हो चाहे सफाई ठेके के कर्मचारी हों बिना वेतन के दीपावली मनाने को मजबूर हैं। आज धनतेरस है और महापौर कल आदेश निकालते हैं कि शहर में जहाँ भी गड्ढे हो उसे दीपावली के पूर्व ठीक किया जाए। अब महापौर को इतना भी नही मालूम है कि आज के बाद मजदूर अपने गाँव,घर ,परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए चले जाते है। निगम से जुडा वर्ग बिना वेतन के कैसे अपने परिवार के लिए कपडो , फटाकों की व्यवस्था करेगा। निगम कर्मियों का वेतन भिजवा दे ताकि उनकी खाली जेब मे पैसे आएं और वह दीपावली त्यौहार मना सके। भाजपा पार्षद दल ने दीपावली के पूर्व कर्मचारियों को वेतन नही मिलने से उन्हें हर क्षेत्र में असफल बताया है कि वे केवल नाम के महापौर रह गए हैं। ना सड़को के गड्ढे पाट रहे हैं ना बन्द पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवा रहे हैं ना ही खाली खंबों में नई लाइटें लगवा पा रहे हैं और ना ही अपने कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन दिला पा रहें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.