कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं रहा... मई में WHO ने दी गुड न्यूज

Updated on 06-05-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: कोरोना के घटते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज बड़ा ऐलान करते हुए दुनियाभर के लोगों को गुड न्यूज दी है। उन्होंने ऐलान किया कि कोरोना अब वैश्विक महामारी नहीं है। हालांकि इसका मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 अब वैश्विक हेल्थ इमरेजेंसी के योग्य नहीं है। इससे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक अंत को पता चलता है। इस महामारी की वजह से एक समय में दुनिया के विभिन्न देशों में लॉकडाउन लगाया गया थ, जिससे दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। कम से कम 70 लाख लोगों की मौत हो गई।

कोरोना खत्म नहीं हुआ है-WHO
डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण पूर्व एशिया व पश्चिम एशिया में संक्रमण के मामलों में आई हालिया तेजी के संदर्भ में कहा कि भले ही आपातकालीन दौर खत्म हो गया हो, महामारी का अंत नहीं हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि हर हफ्ते दुनिया भर में हजारों लोग अब भी संक्रमण से जान गंवा रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अद्यनोम घेब्रेयेसस ने कहा, 'बहुत उम्मीद के साथ मैं घोषणा कर रहा हूं कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल का दौर पार कर चुका है। इसका यह मतलब नहीं है कि कोविड-19 वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के तौर पर खत्म हो गया है।'

30 जनवरी को घोषित हुई थी महामारी
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने जब पहली बार 30 जनवरी, 2020 को कोरोना वायरस को एक अंतरराष्ट्रीय आपदा घोषित किया, तब तक इसे कोविड-19 नाम नहीं दिया गया था और चीन के बाहर इसका व्यापक प्रकोप भी नहीं था। तीन साल से अधिक समय के बाद, वायरस के कारण विश्व स्तर पर संक्रमण के अनुमानत: 76.4 करोड़ मामले सामने आए और लगभग पांच अरब लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है।

अमेरिका में कोविड-19 के संबंध में की गई सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन घोषणा 11 मई को समाप्त होने वाली है, जब टीके की अनिवार्यता सहित महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए अपनाए गए व्यापक उपाय समाप्त हो जाएंगे। जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों ने पिछले साल महामारी के खिलाफ लागू अपने कई प्रावधानों को हटा दिया था। डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को एक विशेषज्ञ समूह की बैठक के बाद शुक्रवार को अपने उच्चतम स्तर के अलर्ट को कम करने का फैसला किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.