लॉकडाउन हटने के बाद चीन में कोरोना बढ़ा:डॉक्टर्स भी संक्रमित

Updated on 15-12-2022 07:31 PM

चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी के विरोध के बाद सरकार ने ढील दी और लॉकडाउन हटा दिया, लेकिन अब यहां स्थिति खराब होती नजर आ रही है। अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों का सैलाब आ गया है। इतना ही नहीं मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हो रहा है। कुछ डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

इसी बीच 2 साल तक कड़े कोरोना नियम लागू करने वाली चीन सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। अब अधिकारियों का कहना है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट खतरनाक नहीं है। यहां तक कि सरकार लोगों से सेल्फ केयर की बात कह रही है। यानी सरकार का कहना है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। लोग खुद को ध्यान रखें तो संक्रमण से बचा जा सकता है।

संक्रमित मेडिकल स्टाफ कर रहा इलाज
सरकार के लॉकडाउन हटाने के फैसले का खामियाजा डॉक्टर्स भुगत रहे हैं। हॉस्पिटल्स में कोरोना संक्रमित मरीजों की लाइन लगी हुई है। इनका इलाज करने वाले कई डॉक्टर्स संक्रमित हो गए हैं। एक मेडिकल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उसमें बताया कि संक्रमित होने के बावजूद उनसे काम करवाया जा रहा है।

चीन में क्या हो रहा

एक तरफ CCP की हाईएस्ट रैंकिंग वाली एकमात्र महिला और चीन में कोरोना से लड़ने वाली एक समिति की हेड सुन चुनलान का कहना है कि देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट कमजोर हो गया है। इससे अब कोई खतरा नहीं है। दूसरी तरफ, कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।सरकार एडवाइजरी जारी करते हुए कह रही है कि कोरोना का खतरा न के बराबर है। अगर किसी को कोरोना हो भी जाता है तो वो घर में आइसोलेशन में रह सकते हैं। पॉजिटिव होने के बावजूद उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं दिखेंगे। इसलिए डरने की जरूरत नहीं है।सरकार की खतरा कम होने की बयानबाजी और एडवाइजरी के बावजूद चीन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। लोकल मेडिकल इमरजेंसी की हेल्पलाइन पर रोजाना 30 हजार से ज्यादा लोग कॉल करके मदद मांग रहे हैं। शिचुआन प्रांत में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां हर दिन 700-800 मरीज बुखार की समस्या लेकर आ रहे हैं।हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना पाबंदियों में ढील देने के कारण मामलों में उछाल देखा जा रहा है। कई जगहों डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ बीमार हो रहे हैं। कुछ तो संक्रमित भी हो रहे हैं। कई अस्पतालों में दवाएं खत्म हो गई हैं।इसी बीच वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (WHO) के चीफ टेड्रोस एडहानॉम ने चीन से कोरोना वायरस को लेकर डेटा शेयर करने के लिए कहा है। WHO ने एक बयान में कहा- कोरोना को बेहतर ढंग से समझने के लिए और इसके ओरिजन से जुड़ी जानकारी के लिए चीन से डेटा मांगा गया है। चीन के वुहान में ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.