H3N2 के बीच अब कोरोना ने दे दी टेंशन, 114 दिन में पहली बार आए इतने ज्यादा मामले

Updated on 13-03-2023 07:52 PM
19112नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 114 दिन में पहली बार देशभर में शनिवार को डेली केसेज 500 के पार पहुंच गए। पिछले 11 दिनों में सात दिन का औसत भी डबल हो गया है। हालांकि तुलनात्मक रूप से देखें तो कुल संख्या अब भी कम है और संक्रमण के चलते मौतों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। पिछले सात दिन में 6 मौतें हुई हैं। पिछले साल 18 नवंबर के बाद भारत में शनिवार को सबसे ज्यादा 524 मामले सामने आए। बीते सात दिनों में 2,671 नए मामले दर्ज किए गए हैं, यह आंकड़ा उससे पहले सात दिनों में आए 1802 केस से करीब 50 प्रतिशत ज्यादा है।


कोरोना के मामले ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जब H3N2 इन्फ्लुएंजा से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके भी लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। रविवार को गुड़गांव में कोरोना के तीन नए मरीज मिले। भारत में केस बढ़ने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। नीति आयोग ने दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। लोगों को कोरोना की तरह ही नाक-मुंह ढकने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी जा रही है।

कोरोना के मामले ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जब H3N2 इन्फ्लुएंजा से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके भी लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। रविवार को गुड़गांव में कोरोना के तीन नए मरीज मिले। भारत में केस बढ़ने के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। नीति आयोग ने दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। लोगों को कोरोना की तरह ही नाक-मुंह ढकने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी जा रही है।

कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल का हाल
इधर, चार हफ्ते से देश में धीरे-धीरे कोविड के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इससे पहले पिछले साल जून-जुलाई में संक्रमण में वृद्धि देखी गई थी। महाराष्ट्र और कई दक्षिणी राज्यों में ज्यादा मामले मिल रहे हैं। शनिवार को बीते सप्ताह में तीन राज्यों में ही 500 से ज्यादा मामले पता चले। इनमें कर्नाटक में 584, केरल में 520 और महाराष्ट्र में 512 हैं।
दिल्ली में भी बढ़े केस
इस दौरान कम से कम 100 नए केस आने वाले राज्यों में गुजरात सबसे ऊपर है। वहां केसेज 48 से बढ़कर 190 पहुंच गए। महाराष्ट्र में 86% की बढ़ोतरी देखी गई और तमिलनाडु में 224 केस और तेलंगाना में 197 केस सामने आए। कई दूसरे राज्यों में केसेज बढ़ रहे हैं लेकिन साप्ताहिक आंकड़े 100 से कम हैं। दिल्ली में 97 नए केस पता चले हैं, जो पिछले हफ्ते में 72 थे।

गुजरात में 5 दिन में ऐक्टिव केस डबल

रविवार को गुजरात में 47 नए कोविड केस सामने आए हैं। इस तरह से राज्य में कुल ऐक्टिव केस की संख्या 213 हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि 104 दिन बाद कोरोना के आंकड़े 200 के पार गए हैं। कुल में से 122 यानी 57 प्रतिशत मामले केवल अहमदाबाद जिले से हैं। वडोदरा में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 3.2 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र में भी बढ़ रहे मरीज
सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। फिलहाल सोलापुर शहर में 17 और ग्रामीण भाग में 4 सक्रिय मरीज हैं। मुंबई, पुणे, ठाणे, वाशिम और धारावी में भी कोरोना के मरीज हैं। हालांकि, यह सभी माइल्ड सिम्पटम वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.