कोरोना ने फिर बजा दी खतरे की घंटी, देश के 9 जिलों में बढ़ रही रफ्तार, जानें कौन से हैं

Updated on 16-03-2023 06:59 PM
नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले अब 600 के पार आने लगे हैं। पूरे 117 दिन के बाद 24 घंटे में इतने ज्यादा नए मरीज बढ़े हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र में दो-दो और उत्तराखंड में एक व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। भारत के 9 जिलों में कोविड पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत या उससे अधिक पहुंच गया है। 8 से 14 मार्च वाले सप्ताह के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। इसमें भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा 25 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है। इसके बाद मिजोरम में आइजोल (16.67%), हिमाचल प्रदेश में शिमला (14.29%), मंडी (13%), सोलन (12.50%) और गुजरात में गिर सोमनाथ (11.76%) है।
    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शेयर किए गए डेटा के मुताबिक महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में 15 अन्य जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 5 और 10% के बीच है। दिल्ली में बुधवार को कोविड पॉजिटिविटी रेट 3.05% पर पहुंच गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस वायरल इन्फेक्शन से पिछले 24 घंटे में 1379 सैंपल्स का टेस्ट किया गया और 42 पॉजिटिव निकले।

    ​कोरोना प्रभावित राज्य और 6 जिले​

    1. पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) 25 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट
    2. आइजोल (मिजोरम) 16% से अधिक
    3. शिमला (हिमाचल) 14.29%
    4. मंडी (हिमाचल) 13%
    5. सोलन (हिमाचल) 12.5%
    6. गिर सोमनाथ (गुजरात) 11.76%
    • यहां के 15 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5%+
    • महाराष्ट्र
    • गुजरात
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • तमिलनाडु
    • कर्नाटक
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • दिल्ली (3%+)
    • अभी देश में पॉजिटिविटी रेट कितना है?

    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत से कम ही रहा है। सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार TOI को बताया, 'पिछले 24 घंटे में 95,385 सैंपल्स के टेस्ट किए गए। इसमें से 618 पॉजिटिव आए हैं।' कोविड पॉजिटिविटी रेट कोरोनावायरस के लिए की गई टेस्टिंग और उसमें से पॉजिटिव आए मामलों से तय होता है। बुधवार को कुल 618 नए मरीज आए। पिछले साल 18 नवंबर को देश में 658 केस आए थे।


      ICMR के साइंटिस्ट और इम्युनोलॉजिस्ट डॉ. एन के मेहरा ने कहा, 'जिन क्षेत्रों से पॉजिटिव केस ज्यादा आ रहे हैं, जीनोम सिक्वेंसिंग की जानी चाहिए, जिससे नए वैरिएंट के उभरने की आशंका को खारिज किया जा सके।' (फोटो- lexica AI)

      टेंशन एक नहीं, दो है

    • कोरोना के मामले ऐसे समय में बढ़ने लगे हैं जब इन्फ्लूएंजा से भी मौतें हो रही हैं। कई एक्सपर्ट कोरोना के मामले बढ़ने की वजह सब-वैरिएंट XBB.1.16 को मान रहे हैं। जयपुर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के चार पर्यटक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। महाराष्ट्र में पहले भी कोरोना के मामले काफी देखे गए थे। इस बार कोरोना के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा ने टेंशन पैदा कर दी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि राज्य में इन्फ्लूएंजा के कारण दो लोगों की मौत हुई है। 74 साल के एक व्यक्ति की मौत एच3एन2 से हुई है। जबकि दूसरा 23 साल का एमबीबीएस छात्र कोरोना के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा वायरस से भी संक्रमित था। ऐसे में मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाके से बचने की सलाह दी जा रही है। (फोटो- lexica AI)


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.