केट मिडलटन की PHOTO पर विवाद, छेड़छाड़ की आशंका:न्यूज एजेंसियों ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाई तस्वीर

Updated on 11-03-2024 01:18 PM

ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन की जनवरी में पेट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद 10 मार्च को उनकी पहली तस्वीर सामने आई। अब इस तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस तस्वीर में कांट-छांट की गई है।

यही वजह है कि ज्यादातर न्यूज एजेंसियों ने इस तस्वीर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। तस्वीर में केट तीनों बच्चों जॉर्ज, चार्लेट और लुइस के साथ मुस्कुराती नजर आईं। 42 साल की प्रिंसेज ऑफ वेल्स केट मिडलटन को पेट संबंधी दिक्कत थी। उनकी सर्जरी हुई थी और वो दो हफ्ते हॉस्पिटल में रही थीं।

काट-छांट किसने की इसकी जानकारी नहीं
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गेटी, रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस और AFP समेत कई समाचार एजेंसियों ने अपने प्लेटफॉर्म से केट की तस्वीर हटाई। रॉयटर्स के पिक्टर एडिटर्स का कहना है कि केट की बेटी के कार्डिगन की आस्तीन का हिस्सा ठीक नहीं दिख रहा था। इससे लग रहा है कि फोटो से छेड़छाड़ की गई है। हालांकि ये किसने किया है इसकी जानकारी नहीं मिली है।

प्रिंस विलियम ने खींची थी फोटो
विवाद को लेकर फिलहाल रॉयल फैमिली की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि जिस दिन फोटो रिलीज की गई थी तब रॉयल फैमिली ने बयान में कहा था कि यह फोटो केट के पति प्रिंस विलियम ने विंसडर पैलेस में खींची थी। केट ने अपने X अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- पिछले दो महीनों से जारी आप लोगों सपोर्ट के लिए धन्यवाद।

आरोप- शादी से पहले केट मिडलटन का फर्टिलिटी टेस्ट हुआ
ये पहली बार नहीं है जब केट को लेकर विवाद हुआ हो। पिछले साल एक किताब में दावा किया गया कि प्रिंसेस डायना की बहू केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) को शादी के पहले फर्टिलिटी टेस्ट से गुजरना पड़ा था। इसकी वजह यह थी कि वो किसी शाही परिवार से नहीं आतीं।

ब्रिटेन के शाही परिवार के करीबी रहे टॉम क्विन ने गिल्डेड यूथ : एन इंटिमेट हिस्ट्री ऑफ ग्रोइंग अप इन द रॉयल फैमिली नाम की किताब लिखी। इस किताब में एक चैप्टर प्रिंसेस डायना और प्रिंसेस केट मिडलटन पर है। इसमें लेखक ने एक अहम खुलासा किया। इसके मुताबिक- 1981 में जब प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई तो डायना का फर्टिलिटी टेस्ट कराया गया था। केट मिडलटन (प्रिंस विलियम की पत्नी) ने भी शादी से पहले 2011 में यह टेस्ट कराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.