‘कांतारा’ में दिखाई गई भूत कोला परंपरा पर कन्नड़ एक्टर चेतन का विवादित बयान, हुई FIR

Updated on 23-10-2022 05:35 PM

 मुंबई
 
कन्नड़ फिल्म कांतारा एक ओर जहां दर्शकों को पसंद आ रही है तो दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज के बाद से 'भूत कोला' की परंपरा पर चर्चा हो रही है, लेकिन इस बीच कन्नड़ एक्टर चेतन अहिंसा के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। चेतन ने इस पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी दी है।

'भूत कोला' पर आपत्तिजनक बयान
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ एक्टर चेतन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चेतन पर 'भूत कोला'परंपरा पर आपत्तिजनक बयान देने और उसके चलते हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरएसएस से जुड़े एक दक्षिणपंथी समूह हिंदू जागरण वेदिक ने फिल्म कांतारा में इस्तेमाल किए गए 'भूत कोला' की परंपरा पर बयान देते हुए एक्टर चेतन अहिंसा ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
 
क्या था चेतन का बयान
कांतारा फिल्म के निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतन अहिंसा ने कहा था कि भूत कोला की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है और यह हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी। कांतारा की रिलीज के बाद चेतन ने सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाई गई भूत कोला परंपरा पर रिएक्ट किया था और अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'जैसे हिंदू भाषा को थोपा नहीं जा सकता, वैसे ही लोगों पर हिंदुत्व नहीं थोपा जा सकता। भूत कोला भूमि के मूल निवासियों की परंपरा है। यह हिंदू धर्म के तहत नहीं आएगा।'

कांतारा को पसंद कर रही ऑडियंस
वहीं बात फिल्म कांतारा की करें तो ये 1847 के वक्त की कहानी है, जिस में कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में एक काल्पनिक गांव दिखाया गया है। इस फिल्म में क्षेत्रीय परंपराओं को दिखाया गया है। फिल्म में लोगों की भावनाओं और नए वक्त की समस्याओं को थोड़ा बहुत जोड़ गया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं और उन्होंने काफी जबरदस्त काम किया है। फिल्म कन्नड़ में 30 सितंबर को रिलीज हुई, वहीं अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम में 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.