शासन-संचालन में आमजन का योगदान और सम्मान दोनों आवश्यक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 16-02-2024 12:15 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है किशासन- संचालन में आमजन का योगदान और उनका सम्मान आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास कर रहा है। भारत की शान भी विश्व में बढ़ी है। वसुधैव कुटुम्बकम का भाव भारतीय संस्कृति की विशेषता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कोमुरवेल्ली रेलवे स्टेशन के शिलान्यास समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री किशन रेड्डी, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोमुरवेल्ली प्रवास के दौरान यहां के प्रमुख आस्था केंद्र मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भगवान मल्लिकार्जुन के द्वार पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के अतिथियों और स्थानीय जन को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल सुविधाओं के विकास से सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के रेलवे का इतिहास करीब पौने दो सौ वर्ष पुराना है। आज न सिर्फ निर्धन वर्ग बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए रेल साधन उपयोगी हैं। मेट्रो के साथ ही वन्देभारत ट्रेनें और अन्य विशेष रेलगाड़ियां उपयोगिता बढ़ा चुकी हैं। बढ़ती रेल सुविधाओं से व्यवसाय और रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिल रहा है। आज प्रारंभ रेल सुविधा का यह प्रकल्प क्रियान्वित होने पर स्थानीय निवासियों के लिए लाभकारी होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी और रेल मंत्री श्री वैष्णव के प्रयासों से यह सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व का डंका भारत ही नहीं विश्व में भी बज रहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में यह गर्व का विषय है कि भारत विकास के साथ अपनी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में भी आगे बढ़ा है। सरयू तट पर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए प्राण-प्रतिष्ठा कार्य पूर्ण होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में भी मंदिर के लोकार्पण का कार्य हो गया है। आज इजराइल युद्ध हो या इसके पूर्व रूस-यूक्रेन युद्ध, सभी जगह भारत के नेतृत्व का डंका बज रहा है। कतर जैसे राष्ट्र मानते हैं कि भारत से उसकी मित्रता अमर है और वे भारतवासियों के साथ खड़े हैं। अनेक राष्ट्र आपसी संघर्ष और युद्धों के बावजूद भारतवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रधानमंत्री पद के दो कार्यकाल के पूर्व का समय याद करें तो अनेक देश भारत का वह सम्मान नहीं करते थे जो आज करते हैं।

भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थानों को बनाएंगे तीर्थ स्थल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिन-जिन स्थानों पर भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं, उन्हें तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। करीब पांच हजार वर्ष पहले कौरव- पांडव के बीच धर्म युद्ध हुआ। भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य के लिए लड़ना सिखाया। गत 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर के गर्भ गृह में प्राण-प्रतिष्ठा उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक नागरिकों की आस्था के सम्मान का प्रतीक बनी है। कार्यक्रम को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति श्री जी किशन रेड्डी ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वगत किया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ लक्ष्मण, पूर्व लोकसभा सदस्य श्री गौड़, श्री रघुनंदन राव, श्री अरूण जैन और अन्य जन प्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.