दो माह से वेतन नहीं मिलने पर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, गेवरा परियोजना का काम ठप

Updated on 17-07-2026 12:19 PM

कोरबा। एसईसीएल की गेवरा परियोजना में साइलो (SILO) और सीएचपी (CHP) निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक चौक पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों के काम पर नहीं पहुंचने से परियोजना का निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया।

श्रमिकों ने बताया कि करीब दो माह पहले भी वेतन भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने सीजीएम कार्यालय का घेराव किया था। उस समय एसईसीएल के एरिया पर्सनल मैनेजर, कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच यह सहमति बनी थी कि हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच वेतन का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके बावजूद इस माह भी तय समय पर वेतन नहीं मिला।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि 10 तारीख को प्रबंधन ने सोमवार से बुधवार के बीच भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उनके खातों में राशि नहीं पहुंची। दोबारा जानकारी लेने पर अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा कि "जब भुगतान होगा, तब काम पर आना।"

इस जवाब से नाराज श्रमिकों ने काम बंद कर श्रमिक चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि नियमित वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वहीं, श्रमिकों के प्रदर्शन से गेवरा परियोजना के निर्माण कार्य पर भी असर पड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.