प्रदेश में सिंचाई रकबा बढ़ाने के प्रयास निरंतर जारी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-03-2023 05:17 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के साथ जिन क्षेत्रों में नवीन परियोजनाएँ आरंभ हो रही हैं, वहाँ किसानों को नहरों के रख-रखाव और पानी की हर बूँद के सही उपयोग के संबंध में जागरूक करना आवश्यक है, जिससे हम अपने संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग उत्पादन में कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की मंत्रालय में हुई 119वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बहोरीबंद परियोजना और शहीद इलाप सिंह परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति

बैठक में एक हजार 11 करोड़ रूपये की बहोरीबंद और 720 करोड़ की शहीद इलाप सिंह उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। बहोरीबंद परियोजना से कटनी जिले के 151 गाँव में 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शहीद इलाप सिंह परियोजना से हरदा जिले के 118 गाँव के 26 हजार 890 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

खालवा परियोजना से खण्डवा जिले के 7 हजार 910 हेक्टेयर में होगी सिंचाई

खण्डवा जिले की खालवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना फेस-2 को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से खण्डवा जिले के 7 हजार 910 हेक्टेयर क्षेत्र में माइक्रो सिंचाई पद्धति से सिंचाई उपलब्ध कराई जाएगी। मण्डला जिले को लाभान्वित करने वाली हालोन सिंचाई परियोजना के शेष कार्यों और बरगी व्यपर्वतन परियोजना के संबंध में भी स्वीकृतियाँ प्रदान की गईं।

रीवा-सतना जिलों में भी बढ़ेगा सिंचाई का रकबा

बाणसागर जलाशय से निकली बहुती नहर परियोजना के शेष निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की गई। बहुती नहर से रीवा और सतना जिले के 383 ग्राम के एक लाख 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई उपलब्ध होगी। सतना जिले के विकासखण्ड मझगवाँ में पैसूनी नदी पर प्रस्तावित दौरी सागर मध्यम सिंचाई परियोजना से संबंधित प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। परियोजना से सतना जिले के विकास खण्ड मझगवाँ के पहाड़ी क्षेत्र के 15 गाँव लाभान्वित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.