यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे से भरे कंटेनर भोपाल से पीथमपुर के लिए होंगे रवाना… रूट तय, पुलिस भी साथ चलेगी

Updated on 31-12-2024 12:05 PM
भोपाल। भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को कंटेनरों में भरने का काम पूरा हो चुका है। अब इन्हें जल्द ही ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पीथमपुर भेजा जाएगा।यह कॉरिडोर करोंद, फंदा और इंदौर बाईपास होते हुए पीथमपुर पहुंचेंगे। इसमें लगभग पांच से छह घंटे का समय लगेगा। इसमें पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों की मदद ली जा रही है। इस दौरान कंटेनरों की आवाजाही की निगरानी की जाएगी, जिससे रास्ते में किसी तरह की कोई समस्या न हो। कंटेनर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के नेतृत्व में रवाना किए जाएंगे।

40 साल बाद मिल रही घातक कचरे से मुक्ति

हाई कोर्ट की ओर से एक महीने के भीतर जहरीला कचरा हटाने के आदेश के बाद प्रशासन भोपाल की जमीन से यूनियन कार्बाइड का दाग धोने की ओर आगे बढ़ा है। 337 टन जहरीले कचरे को हवा रहित 12 कंटेनरों में लोड कर दिया गया है।


अब इन कंटेनरों को भोपाल से लगभग 250 किलोमीटर दूर धार जिले के पीथमपुर इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट (रामकी) कंपनी तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।


जहरीले कचरे को कंटेनर में रखने से पहले 100 से अधिक कर्मचारियों ने हवा रहित बैग में पैक किया। इसका काम रविवार सुबह से शुरू कर दिया गया था, जो सोमवार शाम तक पूरा कर लिया गया।


यह पूरी प्रक्रिया केंद्रीय व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों की देखरेख में की गई। यहां लगे मजदूरों को सुरक्षा की दृष्टि से पीपीई किट पहनाकर पैकिंग का काम कराया गया है। इनकी शिफ्ट प्रत्येक आधे घंटे में बदली गई।


कचरे की जांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञ जुटे हुए हैं। उन्होंने यूनियन कार्बाइड कारखाना में कचरा बैग में भरने से पहले नमूने लिए और फिर कंटेनर में लोड करते समय भी परीक्षण किया गया।


पीथमपुर में यह रहेगी प्रोसेस


अधिकारियों के अनुसार, पीथमपुर में रामकी कंपनी ने जहरीला कचरा रखने के लिए अलग से सुरक्षित लैंडफिल साइट का निर्माण किया है। यहीं पर 337 टन कचरे को बैग में ही रखा जाएगा। कंपनी कचरा जलाने से पहले भी इसका परीक्षण करवाएगी।


विज्ञानी कचरे के कुछ हिस्से को लेकर उसका परीक्षण करेंगे। यदि पर्यावरण को लेकर सभी जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही, तो इसको जल्द से जल्द जलाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसे जलाकर खत्म करने में तीन से नौ महीने का समय लगने का दावा किया जा रहा है।


पीथमपुर में विरोध, दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिया जाएगा धरना


यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का कचरा पीथमपुर में निष्पादित करने का विरोध किया जा रहा है। दो दिन से इसको लेकर लोग सड़क पर विरोध करते नजर आए। विभिन्न श्रमिक और सामाजिक संगठनों की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन देकर भोपाल के कचरे को पीथमपुर में न जलाए जाने की मांग करते हुए कहा गया कि इससे स्थानीय लोगों को समस्याएं हो सकती हैं। पीथमपुर बचाओ समिति के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने अब एलान किया है कि वे दो जनवरी को दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देकर विरोध करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.