उपभोक्ता संतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 09-06-2023 05:50 PM

बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। बिल संबंधी शिकायतें हों या खराब मीटर बदलने की, सभी तरह की शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में होना चाहिये। समय पर निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाये। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

ऊर्जा मंत्री ने बैठक में ही की उपभोक्ता श्री गुलाटी से बात

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बैठक के दौरान भिण्ड के बिजली उपभोक्ता श्री हरिकिशन गुलाटी को फोन कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। श्री गुलाटी से विस्तार से अपनी समस्या बताई। श्री तोमर ने कहा कि एक हफ्ते में आपकी समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं के निराकरण के बाद उपभोक्ताओं को अवगत भी कराया जाये।

सभी कार्यालयों में उपलब्ध हो जरूरी सामग्री

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सभी कार्यालयों में जरूरी उपकरण और सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिये, जिससे बिजली लाइनों में कोई भी फॉल्ट आये, तो तुरंत सुधारा जा सके। उन्होंने कहाकि वे स्वयं अधिकारियों के साथ स्टोर में उपलब्ध सामग्रियों का निरीक्षण करेंगे।

कम से कम हो ट्रिपिंग

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आरडीएसएस योजना में बिजली की ट्रिपिंग कम से कम होनी चाहिये। सर्वाधिक ट्रिपिंग वाले 3-3 फीडरों की समीक्षा करें। ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों का मेंटीनेंस निर्धारित मापदण्ड के अनुसार होना चाहिये। वरिष्ठ अधिकारी मेंटीनेंस का सतत निरीक्षण करें। आगामी रबी सीजन में भार वृद्धि के दृष्टिगत अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि करें।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित के कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाये। इसमें किसी भी स्तर काविलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री ने मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के कार्यों की समीक्षा कर कम्पनी की संगठनात्मक संरचना में वृद्धि के बारे में भी चर्चा की। श्री तोमर ने कहा कि सभी स्वीकृत कार्यों को मिशन मोड में पूरा करें। अति उच्च-दाब ट्रांसफार्मरों के फेल होने और लाइनों के टॉवर गिरने की घटनाओं को शून्य अथवा न्यूनतम स्तर तक लाने की कार्य-योजना बनायें। बताया गया कि अतिउच्च-दाब लाइनों में ट्रिपिंग के कारण होने वाले व्यवधान में इस वर्ष कमी आई है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे, मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी के एमडी श्री रघुराज राजेन्द्रन, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी श्री गणेश शंकर मिश्रा, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी श्री अनय द्विवेदी, पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के एमडी श्री सुनील तिवारी सहित अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.