उपभोक्ता की संतुष्टि बिजली कंपनियों के लिए सर्वोपरि : प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री दुबे

Updated on 02-05-2023 07:08 PM

सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता संतुष्टि, राजस्व संग्रहण के लक्ष्य की प्राप्ति, पारदर्शिता और एनर्जी आडिट प्राथमिकता है। लाइनमेन से लेकर मुख्य अभियंता तक सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और सकारात्मक परिणाम लाएँ। प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने यह बात बिजली कंपनियों के मुख्यालय जबलपुर में सोमवार को एक दिवसीय मंथन बैठक में पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।           

प्रमुख सचिव श्री दुबे ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के काम सिटीजन चार्टर के अनुसार करें और उपभोक्ताओं द्वारा सभी औपचारिकताएँ पूरी कर देने पर उन्हें 3 कार्यालयीन दिवस में कनेक्शन जारी करना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि  इस प्रतिस्पर्धी युग में उत्तरोत्तर कार्य सुधार की आवश्यकता है। श्री दुबे ने 90 प्रतिशत से ऊपर बिलिंग एफिशिएंसी और 100 प्रतिशत कलेक्शन एफिशिएंसी करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव श्री दुबे ने सी.एम. हेल्प लाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए इन शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व बढाने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजली तंत्र में लगातार सुधार करें जिससे उपभोक्ताओं को और बेहतर एवं समय पर सुविधाएँ दी जा सके। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन पर विस्तार से चर्चा  भी की। 

प्रमुख सचिव ने कहा कि लोड अधिक होने पर कम क्षमता  वाले ट्रांसफार्मरों को अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों से बदलने के लिए एक कार्य-योजना तैयार की जाए। 

 ऊर्जा सचिव एवं विद्युत वितरण कंपनियों के चेयरमेन श्री रघुराज राजेंद्रन ने कहा कि  बिजली चोरी रोकने के लिए अमले को सतर्क रहने की जरूरत है। यदि ट्रांसफार्मर का रखरखाव नियमित रूप से करते रहें तो इनकी फेल्युअर दर कम की जा सकती है। उन्होंने वितरण ट्रांसफार्मरों की  प्रतिदिन मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक  श्री अनय दि्वेदी  ने  कंपनी की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि आरडीएसएस योजना में होने वाले  कार्यों से तकनीकी हानियों में व्यापक कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस में नये सबस्टेशन तैयार किये जा रहे हैं। केबलीकरण, 11 एवं 33 के.वी. की नई लाइन, बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों की स्थापना आदि महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना में अगले 3 वर्ष में लोड में होने वाली वृद्धि को ध्यान में रख कर कार्य किये जा रहें हैं। बैठक में विभागीय अधिकारी  शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.