कंसल्टेंसी ने नौकरी के नाम पर रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजा:वीजा कंपनी-19 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR

Updated on 01-04-2024 01:13 PM

विदेश में नौकरी के नाम पर रूस-यूक्रेन युद्ध में मानव तस्करी करने वाली कंसल्टेंसी का CBI ने 8 मार्च को खुलासा किया था। भारतीय युवाओं को धोखे से रूस भेजने के मामले में एजेंसी ने 19 लोगों और कंसल्टेंसी के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। साथ ही रूसी एजेंट का पता भी लगाया।

CBI ने रविवार (31 मार्च) को कश्मीर के रहने वाले आजाद यूसुफ कुमार के परिवार से मुलाकात की। आजाद के परिवार के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

आजाद उन लोगों में शामिल है, जिसे कंसल्टेंसी ने विदेश में नौकरी के नाम पर रूस-यूक्रेन युद्ध में भाड़े के सैनिक के रूप में भेजा है। आजाद इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। वो दुबई में नौकरी की तलाश के चलते कंसल्टेंसी के संपर्क में आया था।

शानदार नौकरी का लालच, भाड़े पर युद्ध में लड़ने भेजा
आजाद के बड़े भाई सज्जाद अहमद कुमार ने बताया कि CBI ने मेरे भाई के बारे में पूछताछ की। एजेंसी मुझे दिल्ली स्थित कार्यालय बुला रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते मैं जा नहीं सका।

सज्जाद का कहना है कि एजेंसी ने 12 और भारतीय युवकों के परिवारों से संपर्क किया है। हम चाहते हैं कि वे सभी सुरक्षित वापस आ जाएं।

CBI की जांच में सामने आया है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों ने भारतीय युवकों को रूस में शानदार नौकरी का लालच दिया।

कश्मीर के रहने वाले आजाद के साथ भी ऐसा ही हुआ। वह पुलवामा से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है। दुबई में नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान वह कंसल्टेंसी के संपर्क में आया।

परिवार के मुताबिक, यूट्यूबर फैसल खान के कहने पर 14 दिसंबर 2023 को आजाद दुबई के रवाना हुआ था। वहां से उसे रूस भेज दिया गया। उसे कहा गया कि वहां कुक की नौकरी है और अच्छा पैसे मिलेंगे।

रूस-यूक्रेन सीमा पर है आजाद, गोली भी लगी
परिवार के मुताबिक, आजाद से कुछ दिन पहले बात हुई थी। उसने बताया था कि वह इस वक्त रूस-यूक्रेन सीमा पर है। उसने अपनी जान को खतरा बताया है। आजाद का कहना है कि उससे जबरदस्ती एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराए गए, जो रूसी भाषा में था।

परिवार ने मुताबिक, आजाद ने बताया था कि रूस पहुंचने पर उसे 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद अन्य भारतीयों और रूसी सेना के साथ फ्रंट लाइन पर लड़ने भेज दिया। उसे गोली भी लगी थी, जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती रहा था।

आजाद शाम के वक्त 2-3 मिनट के लिए कॉल करता है। वे लोग ब्लैक सी के आगे है। वहां जंगलों में बंकर बना कर रहे हैं।

आजाद का ढाई महीने का बेटा
परिवार ने कहा कि आजाद का ढाई महीने के बेटा है, जिससे वो अभी तक मिला भी नहीं है। हमने उसकी वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है। लेकिन इस मामले में ज्यादा कार्रवाई नहीं हुई है।

हमने सारे कागज भारतीय अधिकारियों को सौंपे हैं। जो रूसी अधिकारी को उपलब्ध कराए गए हैं। हम चाहते हैं कि आजाद को जल्द से जल्द सकुशल भारत वापस लाया जाए। वहां उसकी जान को खतर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.