एक हजार 175 करोड़ रुपये से केन-बेतवा लिंक परियोजना के निर्माण कामों को मिलेगी रफ़्तार

Updated on 29-11-2022 06:38 PM

 मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के कामों को शिवराज सरकार गति देगी। चार हजार हेक्टेयर राजस्व भूमि इसी सप्ताह वन विभाग को हस्तांतरित करने की तैयारी है। भू-अर्जन के लिए भी प्रस्ताव तैयार हो चुका है। भोपाल में प्राधिकरण का कार्यालय भी स्थापित हो गया है, जो जल्द ही विधिवत कार्य प्रारंभ कर देगा।

उधर, राज्य सरकार ने केंद्र से 31 अगस्त 2022 तक Ken-Betwa Link Project के अंतर्गत निर्माण कार्य पर व्यय किए जा चुके एक हजार 175 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति करने की मांग की है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अनुरोध किया है कि आगामी केंद्रीय बजट में परियोजना के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया जाए।

 परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के नौ लाख आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। 41 लाख से अधिक व्यक्तियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। 45 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रभावित क्षेत्र के बदले में कोर एरिया को विस्तार दिया जाना है।

इसके लिए राजस्व विभाग की भूमि वन विभाग को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की जा रही है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन ने शासकीय और निजी भूमि चिन्ह‍ित कर ली है। लगभग चार हजार हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की जाना है। यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। पार्क से लगे पन्ना और छतरपुर जिले के गांवों के लोगों को विस्थापित किया जाना है, जिससे परियोजना के कामों को गति दी जा सके।

इसके लिए सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना भी प्रकाशित कर दी है। बांध निर्माण से लेकर परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण का कार्यालय भी भोपाल में स्थापित हो गया है। यह जल्द ही विधिवत कार्य प्रारंभ कर देगा। छतरपुर में भी कार्यालय खोेला जाएगा। वहीं, बांध निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है।

सिंचाई के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना – Ken-Betwa Link Project

केन-बेतवा लिंक परियोेजना से दोनों राज्यों में नौ लाख आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होना है। प्रदेश में सिंचाई के लिए विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी समिति की बैठकें हो रही हैं। सलाहकार कंपनी भी नियुक्त की गई हैै, जो यह सुनिश्चित करेगी कि परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हर खेत पानी के लिए प्रस्ताव

उधर, प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (हर खेत को पानी) के लिए एक हजार 706 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। इससे प्रदेश में 62 हजार 135 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित की जाएगी। वहीं, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई राज्यों के वित्त मंत्रियों की बजट पूर्व बैठक में योजना के लिए एक हजार 23 करोड़ रुपये के केंद्रांश का प्रविधान करने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि शिवराज सरकार ने प्रदेश में सिंचाई का क्षेत्र 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है। अभी 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता विकसित की जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.