भोपाल में चाकू मारकर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की हत्या:बदमाशों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर किया हमला, तार टूटने पर हुआ था विवाद

Updated on 12-01-2025 01:49 PM

भोपाल के निशातपुरा इलाके में शनिवार शाम कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप पांच आदतन अपराधियों पर लगा है। मृतक के निर्माणाधीन मकान की बल्ली पड़ोसी के तार पर गिर गई थी। इससे तार टूट गया, जिस कारण पहले दोपहर में विवाद हुआ। फिर शाम को आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। बचाव करने आए उसके भाई को भी गंभीर चोट आई है।

इरफान अंसारी (32) ठेकेदारी करते थे। उनके भाई इमरान ने बताया कि इरफान का निर्माणाधीन मकान उमराव कॉलोनी करोंद में है। सैंटरिंग प्लेटों की सपोर्ट के लिए यहां बल्लियां लगी थी। एक बल्ली बाहर रोड पर जा गिरी। इससे पड़ोस में रहने वाले भैया उर्फ काले का बिजली का तार टूट गया। भैया इलाके का बदमाश है। तार टूटने के बाद उसने और उसके बेटे अरशू ने जमकर हंगामा किया।

राजीनामा के बाद दोबारा हमला किया

इरफान से बदसलूकी की। हालांकि मोहल्ले में रहने वाले जिम्मेदारों की समझाइश के बाद विवाद शांत हो गया। इमरान का आरोप है कि शाम को करीब 5:30 बजे भैया और अरशू व उसके साथी इमतीयाज मौलाना, आसिफ और शादाब ने दोपहर में राजीनामा हो जाने के बाद भी अचानक हमला किया। इस समय इरफान के साथ छोटा भाई रईस अंसारी भी था। सभी ने मिलकर दोनों भाइयों पर चाकू-छुरी से हमला किया। इलाज के लिए दोनों को हमीदिया में भर्ती कराया। जहां देर रात इरफान की मौत हो गई।

टीआई बोले- जांच कर रहे हैं

टीआई रुपेश दुबे ने बताया कि, घटना की सूचना थाने में किसी ने नहीं थी। अस्पताल की ओर से भी सूचना नहीं मिली थी। किसी तीसरे व्यक्ति की ओर से मिली सूचना के बाद टीम को हमीदिया हॉस्पिटल भेजा है। फरियादी पक्ष के बयान दर्ज कर रहे हैं। जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.