MP BJP के 45 जिलाध्यक्षों के नामों पर बनी सहमति, 15 जिले होल्ड कर सकती है भाजपा

Updated on 06-01-2025 12:06 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों को लेकर रविवार को एक बार फिर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में इन जिलों को लेकर मंथन किया। ये वे जिले हैं जहां सांसद विधायकों का राजनीतिक दबाव अधिक है। भाजपा ने 60 संगठनात्मक जिलों में से 45 जिले फाइनल कर दिए हैं। 15 जिलों को भाजपा होल्ड कर सकती है।

रिपीट किए जा सकते हैं ये अध्यक्ष

सबसे अधिक चुनौती इंदौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना सहित अन्य जिलों को लेकर है। वहीं एक से डेढ़ साल वाले जिला अध्यक्ष रिपीट किए जा सकते हैं। इनमें युवाओं और अनुभवियों को मौका दिया जाएगा। हालांकि, चार साल से अधिक समय वाले जिला अध्यक्ष रिपीट नहीं किए जाएंगे।

चार से पांच सीटों पर महिला अध्यक्ष

तय फार्मूले के तहत चार से पांच सीटों पर महिला नेत्रियों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। इनमें बड़े शहरी जिलों की कमान महिला नेत्रियों को दी जा सकती है। जिला अध्यक्षों की सूची लगभग फाइनल हो गई है। दिल्ली से स्वीकृति के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।

सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में खींचतान

बड़े शहरी जिले सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में जिला अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची हुई है। सागर में तो पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक शैलेंद्र जैन अपने-अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष बनाने का पार्टी पर दबाव भी बना रहे हैं।

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन का दबाव है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए लगे हुए हैं तो जबलपुर में भी जिला अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची है। नरसिंहपुर में जिला अध्यक्ष को लेकर यही हाल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.