भोपाल में भाजपा कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी आपस में ही भिड़े: बीच सड़क पर कार्यकर्ता की पिटाई, पुलिस ने रोका पैदल मार्च

Updated on 24-07-2026 12:19 PM
भोपाल। एक दिन पहले प्रदेश भाजपा द्वारा जहां कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया था तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। हालांकि यह मात्र 20 मिनट ही चला और कुछ ही देर में समाप्त हो गया।

प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस नेता

नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। आरोप लगा कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता माज कुरैशी के साथ जमकर मारपीट की। लहूलुहान हालात में पुलिस माज कुरैशी को लेकर अस्पताल पहुंची।
इस मारपीट की घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर भी बहुप्रसारित हो रहा है। इसे लेकर माज कुरैशी का कहना है कि विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की है। जबकि मारपीट करने वालों का कहना है कि माज कुरैशी जेब काट रहा था। इस वजह से उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस ने बीच में रोका मार्च

200 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता लिंक रोड नंबर एक स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। वे जैसे ही आगे बढ़े तो पुलिस बल ने पांच नंबर स्थित रविशंकर मार्केट चौराहा पर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता चौराहा पर ही लगभग 20 मिनट तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
यहां उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही मामले पर संसद में तत्काल चर्चा और दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दर्ज सभी एफआईआर व प्रकरण वापस लेने को कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

विरोध-प्रदर्शन के चलते कोई अप्रिय स्थिति न बने, इसलिए भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एसीपी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। उन्होंने मोर्चा संभालते हुए थोड़ी ही देर में प्रदर्शन समाप्त करवा दिया। प्रदर्शन के दौरान विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस नेता संजीव संक्सेना और पार्ष योगेंद्र सिंह चौहान गुड्डू व अन्य नेता मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.