ईवीएम पर नजर रखने कांग्रेस कार्यकर्ता 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में तैनात, भाजपा से कोई नहीं

Updated on 15-05-2024 12:36 PM

भोपाल लोकसभा सीट के लिए 7 मई को हुए मतदान के बाद पुरानी जेल स्थित स्ट्राॅन्ग रूम में रखी हुईं लगभग 4200 ईवीएम की निगरानी के लिए कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। 24 घंटे कांग्रेस का कोई न कोई एक कार्यकर्ता स्ट्राॅन्ग रूम के सामने तैनात रहता है। उस कार्यकर्ता का केवल एक ही काम है कि वह यह देखता रहे कि कहीं सीसीटीवी कैमरे बंद तो नहीं हो गए या बिजली गुल तो नहीं हुई।

खास बात यह है कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की ऐसी कोई ड्यूटी नहीं लगाई है। मतदान और 4 जून को होने वाली मतगणना के बीच 28 दिन के लिए पार्टी ने बारी-बारी से 5 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। एक बार में एक कार्यकर्ता 4 से 6 घंटे की ड्यूटी कर रहा है। वह परिसर से तभी बाहर आता है जब उसका रिलीवर भीतर आ जाए।

4200 ईवीएम रखी हैं स्ट्रॉन्ग रूम में

तीन स्तर पर जांच के बाद एंट्री- स्ट्रॉन्ग रूम तक आने के लिए मैन गेट से लेकर अंदर तक तीन स्तर पर एंट्री होती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनाए गए पास को दिखाना होता है। हर एंट्री पर नाम पता और नंबर के साथ साइन करना होता है।

प्रशासन की ओर से 72 अफसरों की ड्यूटी

भोपाल लोकसभा सीट में शामिल सीहोर विधानसभा की ईवीएम भोपाल नहीं आईं हैं। उनकी गिनती सीहोर में ही होगी इसलिए इन ईवीएम को वहीं स्ट्राॅन्ग रूम में रखा गया है। भोपाल में स्ट्राॅन्ग रूम की व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन ने भी 72 गजेटेड अफसरों की ड्यूटी लगाई है। एक अफसर को केवल बार 8 घंटे की ड्यूटी करना पड़ेगी। इसके अलावा यहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। राजनीतिक दलों की मांग पर ऐसी व्यवस्था की गई है कि वे ईवीएम को देखते रहें और उन्हें यह भरोसा रहे कि इनमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

विधानसभा चुनाव में रहती है ज्यादा चहल-पहल

नगर निगम और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होती है, इसलिए यहां तैनात होने वाले कार्यकर्ता भी अधिक होते हैं। इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि भी चक्कर काटते रहते हैं। संख्या अधिक होने से चर्चा और गीत-संगीत और भजन का दौर भी चलता रहता है। मंगलवार की शाम को यहां तैनात रहे कांग्रेस के अनिल जाधव ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी है।

वे शाम को तभी बाहर निकले जब उनके साथी सीताराम यादव आ गए। अनिल और सीताराम यादव ने कहा कि अब तक एक बार भी बिजली गुल या सीसीटीवी कैमरे बंद होने जैसी कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन निगरानी तो रखना ही होगी। आराम के लिए गद्दे लगे हैं, लेकिन टाइम पास करना मुश्किल है। उनके अलावा अकबर खान, प्रमोद प्रजापति और मुजाहिद सिद्दीकी भी अलग-अलग समय में ड्यूटी कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.