मध्य प्रदेश में कांग्रेस निकालेगी ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा… शेड्यूल जारी कर बताई पूरी प्लानिंग

Updated on 24-12-2024 12:57 PM
भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर टिप्पणी किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा निकालेगी। यह 25 से 29 दिसंबर तक चलेगी।पांच चरणों में होने वाली इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में यात्रा के समापन पर जनसभा भी होगी।

‘मैं भी हूं आंबेडकर’ पदयात्रा… क्या है पूरा प्लान

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने बताया कि देश के संविधान की रचना में प्रमुख सहयोग देने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान पूरे देश का अपमान है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस तरह पार्टी भाजपा के नेताओं को यह संदेश देना चाहती है कि यह देश डॉ. आंबेडकर के लिखे संविधान से चलेगा। समाज के हर वर्ग को भाजपा की संविधान विरोध मानसिकता के बारे में जाग्रत किया जाएगा।

इसके लिए तैयार किए गए पर्चे का वितरण पदयात्रा के दौरान घर-घर होगा। प्रत्येक जिले में पदयात्रा के बाद अंत में जनसभा भी होगी। कांग्रेस इस बहाने अपनी खोई जमीन हासिल करने की कोशिश करेगी।

कब कहां होगी पदयात्रा

25 दिसंबर- दतिया, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, देवास, रतलाम, शाजापुर और आगर।

26 दिसंबर- भिंड, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और बड़वानी।

27 दिसंबर- ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, बैतूल और होशंगाबाद।

28 दिसंबर- हरदा, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, कटनी और नरसिंहपुर।

29 दिसंबर- छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीची, सतना, उमरिया, शहडोल एवं अनूपपुर

छतरपुर में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

छतरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डबरा विधायक एवं छतरपुर जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी सुरेश राजे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पैदल मार्च निकाला जाएगा।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष तिवारी ने देते हुए बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जो राज्यसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव आंबेडकर का अपमान किया गया।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.